फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RTE: 2395 children selected through lottery in private schools

आरटीई : गोरखपुर के निजी स्कूलों में लॉटरी से चयनित हुए 2395 बच्चे, 1604 आवेदन निरस्त

Fri, 01 Mar 2024 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

गोरखपुर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 2395 बच्चे निशुल्क पढ़ सकेंगे। प्रवेश के लिए पहले चरण में लाॅटरी के जरिये आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है।

विज्ञापन
RTE: 2395 children selected through lottery in private schools
शिक्षा का अधिकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर में  शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 2395 बच्चे निशुल्क पढ़ सकेंगे। प्रवेश के लिए पहले चरण में लाॅटरी के जरिये आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है। सीटें खत्म होने की वजह से 1344 अभिभावकों को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन


आरटीई के तहत प्रवेश के लिए पहले चरण में 20 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 18 फरवरी तक 5343 फाॅर्म बेसिक शिक्षा विभाग को मिले। सत्यापन के दौरान विभिन्न कारणों से 1604 आवेदन निरस्त कर दिए गए, जबकि स्वीकृत 3739 आवेदन पत्रों के सापेक्ष लाॅटरी से 2395 बच्चों को स्कूल का आवंटित किया गया।
विज्ञापन


बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आरटीई के तहत प्रथम चरण के लाभार्थियों को स्कूल का आवंटन लाॅटरी के माध्यम से किया गया है। पहले चरण के चयनित लाभार्थियों की सूची बीएसए कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। तीन मार्च से चयनित बच्चों के अभिभावकों को आवंटन पत्र वितरित किया जाएगा, जिसके बाद वे संबंधित स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed