{"_id":"600165948ebc3e32d20eda14","slug":"rss-shri-ram-janmabhoomi-nidhi-samarpan-campaign-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण से जुड़ेंगे गोरक्ष प्रांत के 55 लाख परिवार, गोरखपुर में ऐसे हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण से जुड़ेंगे गोरक्ष प्रांत के 55 लाख परिवार, गोरखपुर में ऐसे हुई शुरूआत
Fri, 15 Jan 2021 03:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jan 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
रिटायर लेफ्टिनेंट कृष्ण मुरारी ने आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष को एक लाख रूपये का चेक दिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के जरिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) व उसके सम-वैचारिक संगठन गोरक्ष प्रांत के 55 लाख परिवारों के घर दस्तक देंगे। इस क्रम में शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण से जुड़ेंगे गोरक्ष प्रांत के रिटायर लेफ्टिनेंट कृष्ण मुरारी ने एक लाख रूपये का चेक दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम मंदिर में सहयोग करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस दौरान उनके बेटे मिथिलेश, बेटी पिंकी और पूजा मौजूद थीं। उन्होंने आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष को एक लाख रूपये का चेक दिया।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के लिए गोरक्ष प्रांत के लोग मंदिर निर्माण की खातिर 10 रुपये से एक हजार या फिर ज्यादा धनराशि के सहयोग की अपील कर रहे हैं। यह मुहिम शुक्रवार से शुरू हो गई है, यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी
विज्ञापन
आरएसएस गोरक्ष प्रांत की ओर से अलग-अलग जिलों की कार्ययोजना बनाई गई है। संगठन के पास जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक 2011 की जनगणना के दौरान गोरक्ष प्रांत से जुड़े तीन मंडलों से संबंधित 10 जिलों की आबादी 2 करोड़ 30 लाख थी। इसमें से 55 लाख परिवारों को राम मंदिर निर्माण की मुहिम से जोड़ना है।
इस प्रांत में 20 हजार ग्राम पंचायतें हैं। हर ग्राम पंचायत में जाने के साथ ही ठेले-खोमचे वालों से सहयोग लिया जाएगा। आरएसएस के पदाधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में राष्ट्र मंदिर बन रहा है। इसमें जनसहभागिता जरूरी है। 31 जनवरी तक दो हजार या फिर उससे ज्यादा की सहयोग राशि ली जाएगी।
नकद, डिमांड ड्राफ्ट व चेक से ली जाएगी सहयोग राशि
इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से रसीद छपवाई गई है। जो धनराशि मिले रही है, उसकी पूरी रसीद दी जा रही है। 1 से 27 फरवरी के बीच 10, 100 और 1000 रुपये की सहयोग राशि के कूपन काटे जाएंगे। साथ ही हर हिंदू परिवार को राम मंदिर का महत्व बताया जाएगा। सिख, सिंधी समाज का सहयोग स्वीकार किया जाएगा। जो मुस्लिम व ईसाई सहयोग करना चाहेंगे, उसे स्वीकार किया जाएगा।
राम मंदिर निर्माण की सहयोग राशि नकद, डिमांड ड्राफ्ट या फिर चेक के जरिए दी जा सकती है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन छपवाए गए हैं। 2000 से 20000 रुपये सहयोग राशि पर रसीद काटी जाएगी। इससे ज्यादा का सहयोग कैश नहीं लिया जाएगा। यदि राम मंदिर निर्माण में ज्यादा सहयोग की इच्छा होगी तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से डिमांड ड्राफ्ट या फिर चेक बनवाकर देना होगा। सहयोग राशि पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलेगी।
सोशल मीडिया का सहारा
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए राम मंदिर निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग की अपील की जा रही है। व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर संदेश भेजे जा रहे हैं। चार और नौ जनवरी को हैश टैग जनजन के राम, राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। मंदिर निर्माण व समाज में अच्छा प्रभाव रखने वालों से छोटे-छोटे वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं।
आरएसएस गोरक्ष प्रांत से जुड़े जिले
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ व बलिया।