फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RSS Dattatreya Hosbole will come participate in All India Vanvasi Kalyan Ashram in gorakhpur

वनवासी क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन की चुनौती से निपटेगा आरएसएस: दत्तात्रेय होसबोले

Mon, 02 Mar 2020 09:49 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Mar 2020 09:49 PM IST
सार

  • 11 दिवसीय अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सम्मेलन में हिस्सा लेने आए दत्तात्रेय होसबोले

विज्ञापन
RSS Dattatreya Hosbole will come participate  in All India Vanvasi Kalyan Ashram in gorakhpur
दत्तात्रेय होसबोले (file)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 11 दिवसीय (24 फरवरी से 5 मार्च) संगठनात्मक सम्मेलन में धर्म परिवर्तन और अदर रिलीजन पर्सन (ओआरपी) की चुनौती से निपटने की रणनीति भी बनेगी। कहा गया कि कि धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी समस्या वनवासी क्षेत्रों में है।  
विज्ञापन


अखिल भरतीय वनवासी कल्याण आश्रम का सम्मेलन विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान रहमतनगर मानीराम में चल रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए सोमवार को सह संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले वैशाली एक्सप्रेस से गोरखपुर आए, फिर सीधे मानीराम स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। संगठनात्मक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। आरएसएस के सूत्रों के मुताबिक वनवासी कल्याण आश्रम के 11 दिवसीय सम्मेलन में प्रांत, क्षेत्र और केंद्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


सह संघकार्यवाह वनवासी कल्याण आश्रम के केंद्रीय पालक अधिकारी हैं। वह प्रांत, क्षेत्र और केंद्रीय पदाधिकारियों से वनवासी क्षेत्रों का फीडबैक ले रहे हैं। सम्मेलन के जरिए वनवासी क्षेत्रों के उत्थान की कार्ययोजना बनाई जाएगी। साथ ही धर्म परिवर्तन रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। सह संघकार्यवाह मंगलवार को भी गोरखपुर में रहेंगे। बुधवार को गोरखपुर से जाने का कार्यक्रम है। सम्मेलन का समापन भी बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed