{"_id":"66695ecb003442ae0307f9f8","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-is-coming-to-gorakhpur-on-wednesday-on-a-5-day-tour-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 5 दिवसीय दौरे पर आज आ रहे हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत, करेंगे स्वयंसेवकों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 5 दिवसीय दौरे पर आज आ रहे हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत, करेंगे स्वयंसेवकों से संवाद
Wed, 12 Jun 2024 02:16 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:16 PM IST
सार
सरस्वती विद्या मंदिर, चिउंटहा में ही मोहन भागवत 16 जून तक प्रवास करेंगे और कार्यकर्ता विकास कार्यक्रम के अलावा, गोरखपुर के किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। 17 जून की सुबह को वह गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे। 13 जून दिन गुरुवार को उनका विकास वर्ग में स्वयंसेवकों के बीच संबोधन होगा।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज गोरखपुर पहुंच जाएंगे। पांच दिनों के गोरखपुर प्रवास पर वो गोरखपुर आ रहे हैं। सीएम योगी भी इनके साथ ही गोरखपुर आ सकते हैं। माना जा रहा कि सरस्वती विद्या मंदिर, चिउंटहां में आयोजित एक कार्यक्रम के समापन के साथ स्वयंसेवकों संग सीधा संवाद करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 4 जून को भी मोहन भागवत का गोरखपुर आने का कार्यक्रम तय था। लेकिन, वो नहीं सके। लेकिन, अब कार्यकर्ता विकास वर्ग कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं।पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कानपुर, गोरक्ष, अवध व काशी प्रांत शामिल है। इस विकास वर्ग में करीब 300 लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने चारों प्रांत से प्रभिागी आ रहे हैं। संघ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस दौरान ये सभी प्रतिभागी स्कूल में ही प्रवास करेंगे। बाहरी संपर्क से पूरी तरह खुद को किनारे रखेंगे। इनके भोजन, नाश्ते का भी पूरा इंतजाम विद्यालय परिसर में ही किया गया है।
विज्ञापन
संघ के सूत्रों ने बताया कि पांच दिनों के प्रवास के दौरान बाहरी या स्कूली विद्यार्थियों का भी स्कूल प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रवास के दौरान संघ प्रमुख, संघ के पदाधिकारियों को संगठन की आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी देने के साथ उसके संचालन की रणनीति के गुण भी बताएंगे।
संघ के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पांच दिनों के प्रवास पर बाहर किसी कार्यक्रम में वो भाग नहीं लेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर, चिउंटहा में ही वह 16 जून तक प्रवास करेंगे और कार्यकर्ता विकास कार्यक्रम के अलावा, गोरखपुर के किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
17 जून की सुबह को वह गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे। 13 जून दिन गुरुवार को उनका विकास वर्ग में स्वयंसेवकों के बीच संबोधन होगा।