फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 300 crore investment proposal for private textile park

Gorakhpur News: निजी टेक्सटाइल पार्क के लिए 300 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव

Wed, 08 Feb 2023 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Feb 2023 02:39 PM IST
सार

उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि निजी औद्योगिक पार्क की योजना में निवेश के लिए उद्यमी आगे आ रहे हैं। यह योजना काफी अच्छी है। इसमें कई औद्योगिक इकाईयां स्थापित होंगी। इससे उद्योग तो बढ़ेगा ही साथ ही बड़े स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन
Rs 300 crore investment proposal for private textile park
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों को निजी औद्योगिक पार्कों को लेकर आसानी से जमीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू कर दी गई है। इसका असर यह है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित के तहत निजी टेक्सटाइल पार्क के लिए पहले 300 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। सरकार नेप्रमोटिंग लीडरशिप एवं इंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजंस (प्लेज) के यह योजना बनाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निजी औद्योगिक पार्क कोविकसित करने के लिए जमीन के स्वामित्व सहित प्रस्ताव जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र को उपलब्ध कराना है। इसमें क्लस्टर आधारित प्रस्ताव को प्राथमिकता दी जाएगी। जमीन का उपयोग औद्योगिक होना हर हाल में जरूरी है। पार्क में एक एकड़ में कम से कम एक औद्योगिक इकाई होने चाहिए।
विज्ञापन


कुल भूखंड का 75 प्रतिशत एमएसएमई के लिए आवंटित करना अनिवार्य होगा। जबकि, रख-रखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी निजी हाथों में होगी। जमीन खरीदने पर स्टांप शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। विभाग की ओर से सर्किल रेट के अनुसार जमीन की कुल कीमत का 90 प्रतिशत या विकास करने पर आए खर्च में से जो भी कम होगा उसे दिया जाएगा। इसमें ऋण के लिए तीन साल तक एक प्रतिशत ब्याज और बाद छह प्रतिशत ब्याज देना होगा। विभाग का उद्देश्य है कि इससे निवेश तो होगा ही साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि निजी औद्योगिक पार्क की योजना में निवेश के लिए उद्यमी आगे आ रहे हैं। यह योजना काफी अच्छी है। इसमें कई औद्योगिक इकाईयां स्थापित होंगी। इससे उद्योग तो बढ़ेगा ही साथ ही बड़े स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed