{"_id":"656d93342e195f69250d101f","slug":"rs-3-80-lakh-embezzled-in-name-of-getting-new-car-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नई कार दिलवाने के नाम पर 3.80 लाख रुपये हड़पे, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नई कार दिलवाने के नाम पर 3.80 लाख रुपये हड़पे, पुलिस कर रही जांच
Mon, 04 Dec 2023 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:22 PM IST
सार
महराजगंज के बड़हरा बरईपार निवासी रामजतन प्रसाद ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा दिग्विजय बाहर रहता है। मई में बेटा घर आया और कार खरीदने के लिए एजेंसियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में नई कार दिलाने के नाम पर 3.80 लाख रुपये की जालसाजी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि राप्तीनगर निवासी राजू वर्मा और रहमत अली ने रुपये लेने के बाद न तो कार ही दिलाई और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के बड़हरा बरईपार निवासी रामजतन प्रसाद ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा दिग्विजय बाहर रहता है। मई में बेटा घर आया और कार खरीदने के लिए एजेंसियों से संपर्क किया।
इसी बीच खोराबार मलमलिया के रहने वाले रिश्तेदार सर्वेश से संपर्क हुआ तो उन्होंने दोनों आरोपितों के बारे में बताया कि वह नई और पुरानी दोनों तरह की कार दिलाते हैं। इसके बाद राजू वर्मा और रहमत अली से मिलवाया। दोनों ने उससे 3.80 लाख रुपये ले लिए। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।