{"_id":"69124f574f28024a0e01fe06","slug":"rs-107-lakh-stolen-from-account-by-sending-fake-link-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1130534-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 1.07 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 1.07 लाख रुपये
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर एक बिजौवा नगर निवासी अंबिका यादव पुत्र स्व. राधेश्याम यादव के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 1,07,129 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सहजनवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अंबिका यादव ने बताया कि सात नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को एसबीआई क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके कार्ड से पैसे कटे हैं। उसने कार्ड बंद करने के नाम पर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलने और ओटीपी साझा करने पर खाते से 17,733 रुपये कट गए।
अगले दिन, आठ नवंबर को, उसी व्यक्ति ने फिर कॉल कर नया लिंक भेजा और ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करते ही खाते से क्रमशः 49,128, 10,311, 5,117 और 14,840 रुपये निकाल लिए। ठग ने फिर पैसे लौटाने का झांसा देकर पीड़ित से गूगल पे के जरिये 10,000 और भिजवा लिए। इस तरह कुल 1,07,129 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डालने और आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर धनराशि वापस कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।