{"_id":"64115cef805f936f710768d4","slug":"rs-107-crore-outstanding-electricity-bill-on-government-departments-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरकारी विभागों पर 107 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया, होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरकारी विभागों पर 107 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया, होगी वसूली
Wed, 15 Mar 2023 11:21 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:21 AM IST
सार
सबसे बड़े बकाएदार पुलिस व डीडीयू विश्वविद्यालय है। इन पर करीब 8 करोड़ रुपये बकाया है। इन विभागों ने जुलाई-22 से एक रुपया जमा नहीं किया है। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने विवि के कुलपति व एसएसपी को पत्र लिखकर बकाए के बारे में अवगत करवाया है। सप्ताहभर में करीब 8 करोड़ रुपये जमा करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
बिजली बिल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोन के विभिन्न वितरण खंडों में दर्जनों सरकारी विभागों पर करीब 107 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बिजली निगम इन विभागों से बकाया बिल की वसूली करने जा रहा है। इस संबंध में मुख्य अभियंता ने सभी सरकारी विभाग के जिम्मेदारों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
बिजली निगम के मुताबिक, सबसे बड़े बकाएदार पुलिस व डीडीयू विश्वविद्यालय है। इन पर करीब 8 करोड़ रुपये बकाया है। इन विभागों ने जुलाई-22 से एक रुपया जमा नहीं किया है। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने विवि के कुलपति व एसएसपी को पत्र लिखकर बकाए के बारे में अवगत करवाया है। सप्ताहभर में करीब 8 करोड़ रुपये जमा करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने डीएम व कमिश्नर को भी विभिन्न विभागों के बिजली बकाए की राशि से अवगत कराया है। जोन के छह वितरण मंडलों के अधीक्षण अभियंता अपने वितरण खंडों के जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी कनेक्शन से बकाया वसूली सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बकाया भुगतान नहीं होने पर सभी के कनेक्शन काटकर सेक्शन थ्री का नोटिस देकर रिपोर्ट करें। शहरी क्षेत्र के दर्जनों से अधिक सरकारी विभागों पर 23 करोड़ से अधिक का बकाया है।