{"_id":"60ac84b112eb783f682e4d52","slug":"rpf-agra-handed-over-child-line-after-child-found-at-agra-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मां की डांट से नाराज होकर घर से भाग गया था बच्चा, आगरा रेलवे स्टेशन पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मां की डांट से नाराज होकर घर से भाग गया था बच्चा, आगरा रेलवे स्टेशन पर मिला
Tue, 25 May 2021 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 May 2021 10:31 AM IST
सार
आरपीएफ आगरा ने चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा, गोरखपुर का बच्चा आगरा रेलवे स्टेशन पर मिला। आरपीएफ पोस्ट आगरा ने 12 वर्षीय बच्चे को सोमवार को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया। हालांकि अभी वह अपने घर का पूरा पता नहीं बता पा रहा है। जिसकी वजह से बच्चे के परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। चाइल्ड लाइन ने बच्चे को यहां शेल्टर होम में रखा है।
चाइल्ड लाइन के धीरज सिंह के मुताबिक आगरा कैंट स्टेशन पर 22 मई को एक लावारिस बच्चा आरपीएफ ने बरामद किया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसका नाम गौरव और उम्र 12 वर्ष है। वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम विजय और मां का नाम ज्योति है।
मां की डांट से नाराज होकर वह घर से निकल गया और आगरा पहुंच गया। आरपीएफ आगरा की सूचना पर सोमवार को चाइल्ड लाइन गोरखपुर की टीम बच्चे को गोरखपुर लेकर आई और यहां शेल्टर होम में उसे रखा गया है। बच्चे के मुताबिक वह इससे पहले भी एक बार परिवार से नाराज होकर असम चला गया था, जहां से बाद में उसे गोरखपुर लाया गया था। चाइल्ड लाइन की टीम बच्चे के परिवार का पता लगाने में जुटी है।