फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rowing Competition: Help desk will be built at airport, railway and bus station

रोइंग प्रतियाेगिता : एयरपोर्ट, रेलवे व बस स्टेशन पर बनेंगे हेल्प डेस्क

Tue, 23 May 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rowing Competition: Help desk will be built at airport, railway and bus station
चंदन-तिलक लगाकर होगा खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन

कल से आने शुरू हो जाएगा खिलाड़ियों के आने का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया के अंतर्गत 27 से 31 मई के बीच रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता के लिए 25 मई से देशभर के खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। खिलाड़ियों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। यहीं खिलाड़ियों का स्वागत चंदन-तिलक लगाकर किया जाएगा।
खेलो इंडिया हेल्प डेस्क पर वालंटियर्स की तैनाती रहेगी, जो खिलाड़ियों व उनके साथ आए स्टाफ का स्वागत कर उनके ठहरने के गंतव्य तक पहुंचाएंगे। खिलाड़ियों को पहुंचाने के लिए बस, कार की व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होटलों में की गई है। महिला व पुरुष खिलाड़ियों को अलग-अलग ठहराया जाएगा। सभी होटलों पर सुरक्षा के लिए पुरुष-महिला पुलिसकर्मियों की टीम और आपात चिकित्सा सेवा के लिए एंबुलेंस टीम मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


-------------

प्रतियोगिता में 30 तरह के होंगे प्रतिस्पर्धा

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर व 500 मीटर के लिए पुरूष वर्ग में 8-8 और महिला वर्ग में सात-सात प्रतिस्पर्धाएं होंगी। रामगढ़ताल में होने वाली इन सभी 30 प्रतिस्पर्धाओं में देश के अलग अलग 24 विश्वविद्यालयों के कुल 471 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साथ में कोच व सपोर्टिंग स्टाफ भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------



इन विश्वविद्यालयों ने कराया पंजीकरण

प्रतियोगिता के लिए एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब, केआईआईटी भुवनेश्वर, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ रहुरी महाराष्ट्र, एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पुणे, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी (पीईएस) विश्वविद्यालय बंगलुरु, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, श्री रामचंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई, सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कोलकाता, सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे, मद्रास विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, कलकत्ता विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, केरला विश्वविद्यालय, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नासिक, भारती विद्यापीठ पुणे, खुशाल दास विश्वविद्यालय राजस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed