फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Routes of 22 trains changed due to construction work at Lucknow station.

Gorakhpur News: लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 22 ट्रेनों का मार्ग बदला

Thu, 17 Sep 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Routes of 22 trains changed due to construction work at Lucknow station.
गोरखपुर। लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के लिए यातायात और बिजली अवरोध की अवधि 12 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इसके चलते गोरखपुर से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों के लखनऊ स्टेशन पर ठहराव में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली 12571 और 12595, गोरखपुर-बठिंडा 12555 तथा आनंद विहार से गोरखपुर आने वाली 12572 और 12596 का मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर रहेगा। इन ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ये ट्रेनें ऐशबाग और बादशाहनगर में रुकेंगी। इसी तरह मऊ-आनंद विहार 15025, आनंद विहार-मऊ 15026, बरौनी-अंबाला 14523, अंबाला-बरौनी 14524, ग्वालियर-बरौनी 11123 और बरौनी-ग्वालियर 11124 भी बदले मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन

इनका लखनऊ के बजाय ऐशबाग और बादशाहनगर में ठहराव होगा। बनारस-नई दिल्ली 15127, नई दिल्ली-बनारस 15128, बनारस-देहरादून 15119 और देहरादून-बनारस 15120 का भी लखनऊ में ठहराव नहीं होगा। ये उतरेटिया और आलमनगर में रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed