फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Route diversion will remain in Gorakhpur today

लोक सेवा परीक्षा : गोरखपुर में आज रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं जाएंगे चार पहिया वाहन

Sun, 19 Sep 2021 02:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Sep 2021 02:19 AM IST
सार

गोलघर से विजय चौक रोड, विजय चौक से किसी भी ओर चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, अग्रसेन से बक्शीपुर रोड पर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन
Route diversion will remain in Gorakhpur today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को शहर के 56 केंद्रों पर प्रवक्ता परीक्षा का आयोजन होगा। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई रास्तों पर आवागमन बंद भी किया गया है।

विज्ञापन
  • फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर भेजा जाएगा।
  • वाराणसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बाघागाड़ा से होकर भेजा जाएगा।
  • लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कालेसर के पास सुबह आठ से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
  • कप्तानगंज से आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच थाना के पास सुबह आठ से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
  • देवरिया की ओर से आने वाले वाहन हाइवे से ही जाएंगे, शहर में इंट्री नहीं होगी।
  • रोडवेज की बसें यूनिवर्सिटी चौक, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट होकर जाएंगी।
  • कुशीनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कोनी तिराहा, रामनगर से होकर भेजा जाएगा।
  • महराजगंज, सिद्धार्थनगर जाने वाली बसों को यूनिवर्सिटी चौक, मोहद्दीपुर, चारफाटक के रास्ते भेजा जाएगा।


इन रास्तों पर चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर रोड, गोलघर, विजय चौक रोड, सुमेर सागर से विजय चौक रोड, शास्त्री चौक से घोष कंपनी रोड, आंबेडकर चौक से तमकुही रोड।

यातायात का दबाव बढ़ा तो ये रोड होंगे बंद
गोलघर से विजय चौक रोड, विजय चौक से किसी भी ओर चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, अग्रसेन से बक्शीपुर रोड पर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed