फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Route diversion will remain in Gorakhpur city today due to examination

एनडीए व सीडीएस परीक्षा: गोरखपुर शहर आने से पहले पढ़ ले ये खबर, आज रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 14 Nov 2021 07:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Nov 2021 07:34 AM IST
सार

 एनडीए की परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर दो बजे से सायंकाल साढ़े चार बजे तक होगी। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों प्रात: नौ बजे से 11 बजे, दोपहर 12 बजे से दो बजे और तीन बजे से पांच बजे तक होनी है।

विज्ञापन
Route diversion will remain in Gorakhpur city today due to examination
गोरखपुर में यातायात परिवर्तन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली एनडीए व सीडीएस की परीक्षा के लिए गोरखपुर शहर के 39 केंद्र बनाए गए हैं। इसके चलते होने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

 
परीक्षा दो पाली में होनी है। एनडीए की परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर दो बजे से सायंकाल साढ़े चार बजे तक होगी। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों प्रात: नौ बजे से 11 बजे, दोपहर 12 बजे से दो बजे और तीन बजे से पांच बजे तक होनी है। यातायात एसपी इंदू प्रभा सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रात: आठ बजे से डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
  • फरेंदा की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  •  वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन कालेसर फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  •  कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन थाना पिपराइच के पास रोके जाएंगे।
  • देवरिया की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन फोरलेन से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया को जाने वाली सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
  • देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली सभी बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला चौराहा, छात्र संघ चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुशीनगर से आने वाले सभी भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगरए करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
  • महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली सभी बसें खजांची से पादरी बाजार कौवा बाग, मोहद्दीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एवं बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
  • गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ एवं विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
  • सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे।
  • शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
  • आंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को आंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जाएगा।
  • फलमंडी से भारी वाहन रात में 10 बजे के बाद निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed