फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robotic surgery is most effective in the operation of urological cancer.

Gorakhpur News: यूरोलॉजिकल कैंसर के ऑपरेशन में रोबोटिक सर्जरी सबसे अधिक कारगर

Sat, 16 Mar 2024 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Robotic surgery is most effective in the operation of urological cancer.
गोरखपुर। यूरोलॉजिकल कैंसर के ऑपरेशन में रोबोटिक सर्जरी अब तक सबसे सफल है। बड़े अस्पतालों में इसी विधि से सर्जरी हो रही है। रोबोटिक सर्जरी तकनीकी रूप से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से बेहतर है। रोबोट के जरिए ज्यादा साफ व सफल ऑपरेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह कहना है मेदांता अस्पताल गुरुग्राम यूरोओंको एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. पुनीत अहलुवालिया का। वे शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गोरखपुर आए थे। डॉ. अहलुवालिया ने बताया कि मेदांता अस्पताल में पिछले 15 वर्षों से इस विधि से सर्जरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रोस्टेंट कैंसर यदि समय से पता चल जाए तो उसे रोबोटिक सर्जरी के जरिए पूरी तरह से निकाला जा सकता है। इस विधि से सर्जरी में मरीज को दर्द कम होता है और जल्द अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है। कुछ नई दवाएं भी आई हैं, जिनसे यूरोलाॅजिकल कैंसर के इलाज में मदद मिली है।
विज्ञापन

इन अंगों में हो सकता है यूरोलॉजिकल कैंसर
डॉ. पुनीत ने बताया कि पेशाब की थैली, किडनी, प्रोस्टेट, टेस्टीज के कैंसर को यूरोलॉजिकल कैंसर कहते हैं। पेशाब की थैली में कैंसर होने पर पेशाब के साथ खून आता है। किडनी में कैंसर हो तो भी पेशाब के साथ खून, पेट दर्द व पेट में सूजन होता है। डॉ. पुनीत ने कहा कि कोरोना के बाद से टेलीमेडिसिन का चलन बढ़ा है। यह दूरदराज के मरीजों के लिए फायदेमंद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed