फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery of cash-jewelry by taking couple hostage in Gorakhpur

Gorakhpur: दंपती को बंधक बनाकर नकदी-गहनों की लूट, चाकू के बल पर लूटपाट कर बदमाश फरार

Mon, 27 Jun 2022 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Jun 2022 12:24 PM IST
सार

रविवार की सुबह घुसे बदमाश ने चाकू के बल पर दंपती को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया और नकदी-गहने लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
robbery of cash-jewelry by taking couple hostage in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के बकुलही में मकान और दुकान में रविवार की सुबह घुसे बदमाश ने चाकू के बल पर दंपती को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया और नकदी-गहने लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्राहक दुकान पर पहुंचे तो शटर बंद देख इसकी जानकारी अगल-बगल के ग्रामीणों को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दंपती को बाहर निकाला। दुकानदार ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सहिजना निवासी जयप्रकाश सिंह की बगल के गांव बकुलही में भी मकान है। जिसमें उनके बेटे सीबी सिंह हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वह अपनी पत्नी सपना के साथ रहते हैं। रविवार भोर में तीन बजे के करीब एक व्यक्ति उनके घर में घुस गया।
विज्ञापन


खटपट की आवाज होने पर दंपती की नींद खुल गई। चोर-चोर चिल्लाते ही उसने चाकू निकाल लिया और फिर दंपती को एक कमरे में बंद कर दिए। घर से गहना और नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed