{"_id":"5f08c8d38ebc3e6373140c52","slug":"roadways-will-not-run-for-two-days-gorakhpur-city-news-gkp357724736","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur lockdown: दो दिनों के लिए बंद रहेंगी रोडवेज की बस सेवाएं, इन यात्रियों को मिलेगी रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur lockdown: दो दिनों के लिए बंद रहेंगी रोडवेज की बस सेवाएं, इन यात्रियों को मिलेगी रियायत
Sat, 11 Jul 2020 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के निर्देश पर हुए दो दिन के लॉकडाउन में रोडवेज की बस सेवाएं आम यात्रियों के लिए बंद रहेंगी। रोडवेज सिर्फ ट्रेन से आने वाले यात्रियों को ही उनके गंतव्यों तक पहुंचाएगा। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार की रात 10 से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत रोडवेज की सभी बस सेवाएं 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक स्थगित रहेंगी। लेकिन इन दिनों में देश के विभिन्न शहरों से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को रियायत मिलेगी। उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की विशेष बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
आरएम डीवी सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। बसें तैयार की ली गई हैं। ट्रेन से आए यात्रियों में जहां की भी सवारी रोडवेज को मिलेगी वहां तक उन्हें बस से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन