{"_id":"653fff1db250fff0d100b6f7","slug":"roadways-employees-will-protest-on-november-2-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-353372-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो नवंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो नवंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे रोडवेज कर्मचारी
Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय मजदूर संघ और परिवहन मजदूर महासंघ गोरखपुर डिपो की बैठक सोमवार को बस स्टेशन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में दो नवंबर धरना-प्रदर्शन और क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नायक ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम की नोटिस दी है। दो नंबर के बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो आठ नवंबर को परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ पर आंदोलन की शुरुआत होगी। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह, धनंजय मिश्रा, रमेश पांडेय, हेमंत कुमार, आकाश सिंह, जाहिद अंसारी, विनोद कुमार दिवाकर, सतीश सिंह, अमरेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार जयसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन