{"_id":"679c7f72027083cc4303bd32","slug":"roadways-buses-collided-on-highway-in-gagaha-gorakhpur-several-passengers-injured-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बड़ा हादसा टला: गगहा में हाईवे पर दो रोडवेज बसें टकराईं, 15 यात्री हुए घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बड़ा हादसा टला: गगहा में हाईवे पर दो रोडवेज बसें टकराईं, 15 यात्री हुए घायल, पांच की हालत गंभीर
Fri, 31 Jan 2025 01:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:22 PM IST
सार
एक रोडवेज बस सवारी उतार रही थी, उसी समय पीछे से एक रोडवेज बस नंबर UP58AT2092 पीछे से आई और खड़ी बस में टक्कर मार दी। जिससे लगभग 15 लोग घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के थाना गगहा क्षेत्र में मंगल बाजार मुख्य हाईवे पर दो रोडवेज बसों में टक्कर हो गई। जिसमें 15 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे की घटना है। जिसमें मंगल बाजार के पास खड़ी बस में पीछे से आ रही बस ने टककर मार दी, जिसमें पांच गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी बांसगांव द्वारा बताया गया कि 31 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई कि 11.15 बजे थाना गगहा क्षेत्रान्तर्गत मंगल बाजार मेन हाईवे पर दो रोडवेज बसों की आपस में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचने पर मालूम हुआ कि गोरखपुर की तरफ आ रही एक रोडवेज बस UP53CP3710 सवारी उतार रही थी, उसी समय पीछे से एक रोडवेज बस नंबर UP58AT2092 पीछे से आई और खड़ी बस में टक्कर मार दी। जिससे लगभग 15 लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गगहा में भेजा गया है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।