{"_id":"5ec272a38ebc3e907149bfba","slug":"roadways-bus-driver-dies-while-on-duty-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक की ड्यूटी के दौरान मौत, श्रमिकों को पहुंचाने के लिए बस्ती में लगी थी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक की ड्यूटी के दौरान मौत, श्रमिकों को पहुंचाने के लिए बस्ती में लगी थी ड्यूटी
Mon, 18 May 2020 05:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगे रामपुर डिपो के बस चालक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। परिचालक कृष्णा पाल ने बताया कि रामपुर डिपो से पांच बसें 13 मई की रात बस्ती पहुंचीं।
विज्ञापन
इनसे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वालों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा था। सवारियों को छोड़ने के बाद रविवार की रात करीब नौ बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बस संख्या यूपी 22 टी 8192 रामपुर डिपो के चालक 35 वर्षीय महेंद्र साथियों के साथ भोजन करने के बाद मैदान में ही सो गए।
विज्ञापन
सोमवार की भोर में करीब तीन बजे महेंद्र को कुछ झटका सा लगा, मदद के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन फोन काट दिया गया। कुछ ही देर बाद महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह जानकारी जैसे ही बस्ती डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह को हुई वे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। थोड़ी देर में प्रशासनिक अमला मृत चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने मौत की पुष्टि की है। कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।