फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roads of industrial area will be constructed soon in Gorakhpur

गोरखपुर: इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों का जल्द होगा निर्माण, बेहतर होगी सफाई व्यवस्था

Wed, 10 Nov 2021 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Nov 2021 10:53 AM IST
सार

डीएम ने पहले इंडस्ट्रियल एस्टेट नथमलपुर फिर औद्योगिक क्षेत्र लच्छीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां खाली भूखंडों के बारे में भी जानकारी ली। दोनों ही जगहों की सड़कें टूटी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द ही उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Roads of industrial area will be constructed soon in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें जल्द ही दुरुस्त हो जाएंगी। वहां की सफाई व्यवस्था और बेहतर की जाएगी साथ ही नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। कूड़ा प्रबंधन को लेकर भी व्यवस्था की जाएगी। मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण करने के दौरान डीएम विजय किरन आनंद ने ये सभी काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उधर निरीक्षण के ही समय चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। डीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा। डीएम ने पहले इंडस्ट्रियल एस्टेट नथमलपुर फिर औद्योगिक क्षेत्र लच्छीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां खाली भूखंडों के बारे में भी जानकारी ली। दोनों ही जगहों की सड़कें टूटी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द ही उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही सफाई व्यवस्था सही करने के साथ ही वहां नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम औद्योगिक इकाई माडर्न लेमिनेटर्स भी गए और उत्पादन देखा। चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजित सरिया के नेतृत्व में उद्यमियों ने डीएम के साथ वार्ता करने के साथ ही उन्हें समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उद्यमियों ने माल वाहक वाहनों को बरगदवा चौकी पुलिस द्वारा रोकने की शिकायत की। कहा कि इससे औद्योगिक इकाइयों के संचालन में परेशानी होती है। औद्योगिक क्षेत्र में नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एवं कूड़ेदान की व्यवस्था करने के साथ ही जर्जर विद्युत पोल एवं तारों को बदलने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूमि पर कुछ लोगों की ओर से भू उपयोग परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। यह उचित नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने की भी मांग की गई। उन्होंने शाम को औद्योगिक क्षेत्र में अराजकतत्वों द्वारा एकत्र होकर बवाल करने की भी शिकायत की।


डीएम ने आश्वस्त किया जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा। इस दौरान चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, किशन बथवाल, प्रवीन मोदी, मनोज अग्रवाल, सुमित कक्कड़, आलोक अग्रवाल, भोला जायसवाल, रंजीत बदलानी, अमित बथवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed