{"_id":"66bbd240cec0668bb004a3b9","slug":"road-to-cantt-police-station-lane-cleared-road-construction-work-will-speed-up-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-652818-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैंट थाना लेन का रास्ता साफ, सड़क निर्माण के काम में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैंट थाना लेन का रास्ता साफ, सड़क निर्माण के काम में आएगी तेजी
Wed, 14 Aug 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
नवंबर तक कार्य पूरा करने की तैयारी में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी
पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक बन रही है फोरलेन सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक बन रहे फोरलेन के काम में बाधा बना कैंट थाना लेन को मंगलवार को साफ करा दिया गया। इसके तहत आधा दर्जन डॉक्टरों की क्लीनिक, कई दुकानों को ध्वस्त कर सड़क निर्माण का रास्ता साफ कर दिया गया है। इसके बाद सड़क निर्माण में तेजी आएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने नवंबर 2024 तक फोरलेन के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
शहर में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबे सड़क का फोरलेन निर्माण का काम चल रहा है। इसके निर्माण की शुरुआत अप्रैल 2023 में की गई। कार्य को पूरा करने के लिए नवंबर 2024 का समय दिया गया है। इसके निर्माण पर 255 करोड़ की लागत आ रही है। इसके दोनों तरफ नाले का निर्माण करीब पूरा हो गया है। सड़क पर गिट्टी ढाल कर लेवलिंग का काम कराया जा रहा है। पैडलेगंज से छात्रसंघ तक करीब 85 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। छात्रसंघ से कैंट थाने तक उसके आगे कुछ जगहों पर काम शेष है। सबसे अधिक दिक्कत कैंट थाने से आगे फिराक चौराहे तक आ रही थी। इसके आगे बना कॉम्पलेक्स व आधा दर्जन डॉक्टरों के क्लीनिक को हटाना था।
सोमवार से पीडब्ल्यूडी ने इस लेन को साफ करने का काम शुरू किया। मंगलवार को कैंट थाने के आगे पूर्व पार्षद गोविंद के कॉम्पलेक्स को ध्वस्त करने के बाद आधा दर्जन डॉक्टरों के क्लीनिक को हटा दिया गया। इस लेन के साफ होने से सड़क और नाला निर्माण के कार्य में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे फिराक चौराहा के समीप कुमार उपचार केंद्र के आगे स्थित मकान की चहारदीवारी को गिराया जा रहा था। मजदूर ड्रील मशीन से एक-एक ईंट को निकाल कर सुरक्षित कर रहा था। उधर, से गुजर रहे नंदानगर के नन्हे ओझा का कहना था कि अब इस सड़क के चौड़ी हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा।
पैडलेगंज से फिराक चौराहा फोरलेन निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। कैंट थाने से आगे का लेन साफ होने से काम में तेजी आएगी। निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी