{"_id":"6705c27f1abcd1588b007064","slug":"road-tender-oncetwice-investigation-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-710441-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क एक..दो बार टेंडर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क एक..दो बार टेंडर, जांच शुरू
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में नगर निगम की ओर से एक ही सड़क का दो बार टेंडर निकालने का मामला सामने आया है। पार्षद की सतर्कता से मामला संज्ञान में आया तो नगर आयुक्त ने जांच के निर्देश दे दिए। मंगलवार को सहायक अभियंता शैलेष कुमार ने प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया।
वार्ड नंबर 78 पुराना गोरखपुर के पार्षद पवन कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अपने पार्षद वरीयता के मद से उन्होंने गोरखनाथ मुख्य मार्ग से पुलिया तक सीसी सड़क व नाली का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था। 14 अगस्त 2024 को टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। दुर्गा पूजा को देखते हुए तय हुआ था कि निर्माण कार्य से आवागमन में दिक्कत न हो इसलिए पर्व बीतने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसी बीच 14 सितंबर 2024 को 15वां वित्त से बगल के वार्ड नंबर 15 में सृष्टि लान से पीपल के पेड़ तक 18.24 लाख रुपये के लागत से सीसी सड़क व नाली का टेंडर निकाल दिया गया।
जबकि, इसका 75 प्रतिशत हिस्सा उनके वार्ड में आता है, जिसका टेंडर पहले ही निकाला जा चुका है। पार्षद ने सोमवार को बोर्ड बैठक में भी इस मामले को उठाया था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने और शिकायत सही मिलने पर वार्ड नंबर 15 का टेंडर निरस्त करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और साक्ष्य के तौर पर फोटो भी खींची।
विज्ञापन
-- -- -- -- --