{"_id":"655863e7b6cdef934e0b2238","slug":"road-from-mohaddipur-to-asuran-chowk-will-be-made-four-lane-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: मोहद्दीपुर से असुरन चौक तक सड़क बनेगी फोरलेन, खर्च होंगे 1035 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: मोहद्दीपुर से असुरन चौक तक सड़क बनेगी फोरलेन, खर्च होंगे 1035 करोड़
Sat, 18 Nov 2023 12:42 PM IST
vivek shukla
टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:42 PM IST
सार
पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि मोहद्दीपुर से असुरन चौक तक फोरलेन का निर्माण कराया जाएगा। इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। ढाई किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण पर 1035 करोड़ की लागत आएगी। औपचारिकताएं पूरी कर पत्रावली शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर असुरन मार्ग पर रहता है वाहनों का दबाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर को एक और फोरलेन का तोहफा मिलने जा रहा है। मोहद्दीपुर-असुरन मार्ग को अब फोरलेन बनाया जाएगा। डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई नौ-नौ मीटर होगी। निर्माण पर 1035 करोड़ लागत आएगी। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सड़क के बनने से एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
असुरन से मोहद्दीपुर तक पूरी सड़क कहने के लिए पीडब्ल्यूडी की है लेकिन, जिस जमीन पर टू लेन सड़क है, वह रेलवे की है। पीडब्ल्यूडी, रेलवे को जमीन के बदले मुआवजा देगा। विभाग की तरफ से मुआवजे को लेकर इस्टीमेट बना दिया गया है। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी मुआवजे की दर तय करेगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-3 की ओर से तैयार किए गए इस्टीमेट के मुताबिक ढाई किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण पर 1035 करोड़ की लागत आएगी। फोरलेन के निर्माण पर कम धनराशि खर्च होगी, अधिकतर रकम रेलवे को मुआवजा देने में खर्च होगी। सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जन्मदिन भी दबंग अंदाज में, गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट पर काटा केक; मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि मोहद्दीपुर से असुरन चौक तक फोरलेन का निर्माण कराया जाएगा। इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। ढाई किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण पर 1035 करोड़ की लागत आएगी। औपचारिकताएं पूरी कर पत्रावली शासन को भेज दी गई है। शासन की मुहर लगते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बसों के चलते रोजाना लगता है जाम, फोरलेन देगा राहत
मोहद्दीपुर चौराहे से असुरन चौराहे तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क अभी दो लेन की है। इससे जुड़ा कुशीनगर, जेल बाईपास और मेडिकल कॉलेज रोड फोरलेन हो चुका है। दो लेन की इस सड़क पर कुशीनगर से मेडिकल कॉलेज और महराजगंज से शहर में आने वालों की भीड़ के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। ओवरब्रिज के पास अक्सर जाम भी लगा रहता है।कुशीनगर और देवरिया की तरफ से आने वालों को मेडिकल कॉलेज जाने के लिए मोहद्दीपुर चौराहे से चार फाटक होते असुरन तक जाना होता है। मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने वाले पारस पाठक ने बताया कि एयरपोर्ट से मोहद्दीपुर आने में पांच मिनट लगते हैं, लेकिन असुरन आने में 10 से 12 मिनट लग जाते हैं। अगर कभी पुल पर जाम लगा तो फिर समय और बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: निर्जल उपवास आज, कल डूबते सूर्य की होगी पूजा; तस्वीरों में देखें तैयारियों की एक झलक
बिछिया कॉलोनी के रहने वाले राजेश सिंह ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत तब होती है, जब शहर के अंदर कोई बड़ा कार्यक्रम हो रहा हो। मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाले वाहनों को इधर ही डायवर्ट किया जाता है। महाराजगंज जाने वाली बसें भी बस स्टेशन से इसी रास्ते निकलती हैं, तब इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सुरेंद्र राय ने बताया कि डेयरी कॉलोनी के सामने से लेकर चार फाटक ओवर ब्रिज तक सड़क की बाईं पटरी के बगल में गड्ढा होने के चलते भी वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।