{"_id":"6557bf3b26a3715219002675","slug":"luxury-vehicles-parked-in-a-queue-at-the-main-gate-of-the-university-were-cut-off-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-371152-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: जन्मदिन भी दबंग अंदाज में, गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट पर काटा केक; मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: जन्मदिन भी दबंग अंदाज में, गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट पर काटा केक; मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
Sat, 18 Nov 2023 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:25 AM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र-शोध छात्र समेत बाहरी लोगों के वाहनों के साथ प्रवेश पर रोक है। सभी से मुख्य द्वार के समीप स्टैंड पर वाहन खड़ा कराया जाता है। मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड आम छात्रों के साथ तो सख्ती दिखाकर उनकी बाइक या स्कूटी स्टैंड में खड़ा करवा देते हैं लेकिन रंगबाज युवकों को रोकने में लाचार दिखते हैं।
विज्ञापन
गोविवि के अंदर मुख्य द्वार पर गाड़ी खड़ी कर केक काटते युवक ।विज्ञप्ति
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वाहन के साथ छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर रोक है लेकिन यह नियम सिर्फ आम छात्रों पर लागू है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि शुक्रवार की दोपहर में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से गुजरने वाले हर छात्र-छात्रा की जुबान पर यही शब्द थे।
विज्ञापन
कारण कि विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश कर मुख्य द्वार के पास दो थार जीप और अन्य लग्जरी वाहनों से युवकों ने हो हल्ला मचाते हुए बेधड़क गाड़ी के बोनट पर केक रखकर काटा और एक-दूसरे का खिलाया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र-शोध छात्र समेत बाहरी लोगों के वाहनों के साथ प्रवेश पर रोक है। सभी से मुख्य द्वार के समीप स्टैंड पर वाहन खड़ा कराया जाता है। मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड आम छात्रों के साथ तो सख्ती दिखाकर उनकी बाइक या स्कूटी स्टैंड में खड़ा करवा देते हैं लेकिन रंगबाज युवकों को रोकने में लाचार दिखते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में विनय शंकर तिवारी की ढाई एकड़ जमीन जब्त, गारंटी के तौर पर रखा था बंधक
इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार की दोपहर में देखने को मिला। सुरक्षा गार्ड स्कूटी या बाइक से जाने वाले आम छात्रों को मुख्य द्वार पर रोक रहे थे लेकिन विश्वविद्यालय के अंदर मुख्य द्वार से सटे और मुख्य नियंता कार्यालय के सामने दो थार और एक लग्जरी कार से एक दर्जन युवक पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद अपने साथी का बर्थडे सेलिब्रेट करने में जुट गए।
इसे भी पढ़ें: एक्शन में पुलिस: गोरखपुर में स्मैक माफिया मंजू और उसके बेटों की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कसा शिकंजा
इस दौरान ये युवक हो हल्ला भी मचाते रहे। बीच में खड़ी थार जीप के बोनट पर केक रखकर काटने के साथ एक-दूसरे को खिलाया और पार्टी पूरी कर निकल गए। यह सब देख उधर से गुजर रहे आम छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की सख्ती पर सवाल उठाते रहे। उनका कहना था कि सभी नियम कानून सिर्फ आम छात्रों पर ही लागू होते हैं।