{"_id":"63a4032ff47da014706b786a","slug":"road-from-maharajganj-to-thuthibari-will-be-widened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महराजगंज से ठूठीबारी तक की सड़क की जाएगी चौड़ी, 1.14 करोड़ से बनाया जाएगा प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महराजगंज से ठूठीबारी तक की सड़क की जाएगी चौड़ी, 1.14 करोड़ से बनाया जाएगा प्रवेश द्वार
Thu, 22 Dec 2022 01:07 PM IST
vivek shukla
टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Dec 2022 01:07 PM IST
सार
महराजगंज से ठूठीबारी तक जाने वाली 40 किलोमीटर सड़क फिलहाल टू लेन है। सड़क बहुत स्थानों पर खराब हो गई है। इस सड़क के 10 मीटर चौड़ा हो जाने के बाद सोनौली वार्डर पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
इसी प्रवेश द्वार को बड़ा करना है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सरहद पर बेहतर यातायात की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रवेश द्वार को खूबसूरत बनाया जाएगा। इसके तहत नेपाल बार्डर पर ठूठीबारी में सवा करोड़ की लागत से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। महराजगंज से ठूठीबारी तक 40 किलोमीटर लंबे मार्ग को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
महराजगंज जिले में ठूठीबारी के पास भारत-नेपाल की सीमा मिलती है। इस पार ठूठीबारी तो उस पार नेपाल का कस्बा महेशपुर है। नेपाल की सीमा पर अच्छा प्रवेश द्वार बनाया गया है। जबकि भारत की सीमा पर पुराना व छोटा द्वार है।
विज्ञापन
सड़क खराब होने के कारण इस रास्ते नेपाल जाने वाले वाहनों की संख्या कम रहती है। जबकि इस रास्ते से जाने पर काठमांडू की दूरी सोनौली की अपेक्षा 40 किलोमीटर कम हो जाती है। इसी के मद्देनजर सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही एक करोड़ चौदह लाख की लागत से सुंदर प्रवेश द्वारा बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग और एनएच की तरफ से इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
सोनौली वार्डर पर कम होगा वाहनों का दबाव
महराजगंज से ठूठीबारी तक जाने वाली 40 किलोमीटर सड़क फिलहाल टू लेन है। सड़क बहुत स्थानों पर खराब हो गई है। इस सड़क के 10 मीटर चौड़ा हो जाने के बाद सोनौली वार्डर पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
प्रांतीय खंड महराजगंज के अधिशासी अभियंता गंगासागर यादव ने कहा कि भारत-नेपाल बार्डर पर ठूठीबारी में 1.14 करोड़ रुपये से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एनएच डिवीजन से एनओसी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महराजगंज से ठूठीबारी तक की सड़क 10 मीटर चौड़ी होगी। इसका निर्माण एनएच कराएगा।