फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road dug for construction of CC road and drain...people troubled for last three months

Gorakhpur News: सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए खोद दी सड़क....तीन माह से लोग परेशान

Mon, 24 Jun 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Road dug for construction of CC road and drain...people troubled for last three months
पादरी बाजार इलाके के मानस विहार कॉलोनी में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य अधूरा है। सड़क व नाली तोड़कर छोड़ दिया गया है। जिससे पिछले तीन माह से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। वह कमिशनर से लगायत जीडीए और नगर निगम के अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी सीवर कार्य पूरा होने के बाद सड़क और नाली निर्माण की बात कह रहे हैं। ऐसे में बारिश होने पर वह जल भराव और आवागमन को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने वार्ड संख्या 35 जंगल सालिक ग्राम में संगम चौराहा लक्ष्मीपुर रोड से मानस विहार कॉलोनी लेन नंबर दो सी में आरसीसी नाली एवं सड़क के निर्माण कार्य छह मार्च से शुरू कराया। काम का टेंडर मेसर्स दिव्य ट्रेडर्स को मिला। ठेकेदार ने नाली निर्माण के लिए मुहल्ले में मकानों का स्लैब तोड़वा दिया। नाली का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया। इसके साथ ही कुछ दूरी पर सड़क को भी तोड़ दिया गया। इसके बाद जल निगम द्वारा सीवर के लिए डीपीआर तैयार करना शुरू कर दिया। इस पर कमिश्नर के आदेश पर निर्माण कार्य को रोक दिया गया। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने ठेकेदार को पत्र जारी कर सीवर कार्य पूर्ण हो जाने के बाद नाली व सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अभी तक जल निगम द्वारा सीवर का कार्य नहीं शुरू कराया गया। ऐसे में नाली व सड़क का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोग मकान के टूटे स्लैब का निर्माण भी नहीं करवा पा रहे हैं। बाइक व कार सड़क पर खड़ी करनी पड़ रही है। स्लैब नहीं बनने से मकान में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर वह कमिश्नर, जीडीए के उपाध्यक्ष, सचिव, नगर आयुक्त के अलावा जल निगम के अधिकारियों के चक्कर लगाकर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक सीवर निर्माण का कार्य नहीं शुरू होने से उन्हें बारिश में जलभराव व आवागमन की चिंता सताए जा रही है। वार्ड नंबर 35 सालिक राम नगर के पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने बताया कि अधूरी सड़क व नाली के निर्माण को लेकर जीडीए व नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहल्लेवासियों की दिक्कत उन्हीं की जुबानी

अधूरी नाली व सड़क निर्माण के चलते काफी दिक्कत हो रही है। मकान का स्लैब टूटे होने के चलते वाहन बाहर खड़ा करना पड़ रहा है और घर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा चुका है।
मनीष कुमार त्रिपाठी, मानस विहार कॉलोनी
सीवर निर्माण के लिए तीन माह से काम बंद कर दिया गया है। लेकिन अभी तक सीवर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। जिसके चलते नाली व सड़क का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इससे मुहल्लेवासियों को काफी दिक्कत हो रही है।

राकेश कुमार श्रीवास्तव, मानस विहार कॉलोनी
मानस विहार कॉलोनी में सीसी नाली व सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। इसी बीच जल निगम द्वारा सीवर निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने पर कमिश्नर के आदेश पर कार्य को बंद करवा दिया गया है। जल निगम द्वारा सीवर का निर्माण कार्य पूरा करने के बाद सड़क व नाली का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
किशन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed