फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road construction work

जेलबाईपास रोड: अभी सुस्त है काम की रफ्तार, मार्च तक करना होगा इंतजार

Mon, 28 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
road construction work
मझगावा के पास कुछ ऐसी है सड़क की हालत।
गोरखपुर। सोनौली हाईवे से जोड़ने वाली जेल बाईपास-बरगदवां फोरलेन को पिछले साल जून में ही पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन, अभी 50 से 60 फीसदी काम होता दिख रहा है। कुछ जगहों पर तो सड़क के दोनों तरफ सिर्फ मिट्टी ही डाली गई हैं। यहां बारिश में किच-किच और धूप होते ही उड़ती धूल से लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हाईवे से जुड़ने के कारण सड़क पर ट्रक और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा है। ऐसे में थोड़ी सी चूक से वाहनों के पहिए मिट्टी में धंस जा रहे हैं। अब अधिकारियों का दावा है कि मार्च-2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। यानी, इस फोरलेन पर फर्राटा भरने के लिए अभी छह से आठ महीने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन




फरवरी 2021 में शुरू हुआ काम

197 करोड़ रुपये की लागत वाली जेल बाईपास-बरगदवां सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2021 की फरवरी में शुरू हुआ। जेल बाईपास रोड का निर्माण कार्य जेल के पीछे से होते हुए पादरी बाजार, खजांची चौराहा, राप्तीनगर, स्पोर्ट्स कॉलेज, नकहां नंबर दो, नौतनवां-गोरखपुर रेललाइन पार करते हुए बरदगदवां तिराहे तक होना है। इस फोरलेन पर खजांची में फ्लाईओवर और रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जबकि कौआबाग से लेकर पादरी बाजार तक सड़क और नाली का काम पूरा हो चुका है। डिवाइडर भी बनाए जा चुके हैं। पादरी बाजार के पास सड़क के दोनों ओर नाली का कुछ काम बाकी है। जबकि पादरी बाजार से लेकर खजांची चौराहे तक भी सड़क और नाली बन चुकी है। लेकिन इसके आगे का काम बाकी है। इस रोड पर स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे से लेकर कोईलहवा चौराहे तक काम में रफ्तार दिखी।
विज्ञापन




------

खजांची चौराहे से पावर हाउस तक नहीं हुआ कोई काम

खजांची चौराहे से पावर हाउस तक कोई कोई काम नहीं शुरू कराया गया है। फ्लाईओवर से 50 मीटर की दूरी पर देवी माता का मंदिर बीच सड़क में है। सड़क बगल से निकलेगी या मंदिर को हटाया जाएगा, अभी तय नहीं है। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने सड़क का कोई काम नहीं हुआ है। जबकि, दूसरी लेन पर मिट्टी भराई की गई है। करीब 15 मीटर तक नाली का काम भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






0000



बोले लोग



निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी है। स्पोर्ट्स कॉलेज के आगे नाली और सड़क का काम किया जा रहा है। लेकिन, खचांजी से लेकर राप्ती नगर पावर हाउस तक काम बंद है। यहां वाहनों की आवाजाही बहुत है।

बनारसी, राहगीर



---



ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन, सड़क नहीं बनाई जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जब काम होगा तो यहां पर भी दुकानें और मकान तोड़े जाएंगे।

भगवानदास, दुकानदार



---



यहां 10 मिनट रुक जाइए। आपके कपड़े धूल से भर जाएंगे। हम लोगों की दुकान और मकान धूल से पट जाता है। काम में तेजी आए तो इसे परेशानी से भी जल्दी छुटकारा मिलेगा।

फूलचंद निषाद, दुकानदार



--



अभी डिवाइडर बनाया जा रहा है। इसका काम तेजी से हो रहा है। यदि इसी तरह रफ्तार से सड़क का काम कराया जाए तो निर्माण कार्य जल्द होगा। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।


झीनक उर्फ जगलाल चौहान, राहगीर



----

कोट

जेल बाईपास रोड का निर्माण अगले साल मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। बारिश से काम प्रभावित हुआ है। लेकिन अब काम को तेज गति से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed