{"_id":"6aa9b5aaa672aa52360a2ee7","slug":"road-and-drain-construction-worth-175-crore-to-be-undertaken-in-digvijay-nagar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1451968-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिग्विजयनगर में 1.75 करोड़ से सड़क-नाली का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिग्विजयनगर में 1.75 करोड़ से सड़क-नाली का होगा निर्माण
विज्ञापन
गोरखपुर। दिग्विजयनगर वार्ड में करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम की पार्षद वरीयता, त्वरित आर्थिक विकास योजना और जल निकासी योजना के तहत अलग-अलग मोहल्लों में ये कार्य कराए जाएंगे। इससे वार्ड के लोगों को आवागमन और जलनिकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
नगर निगम के पूर्व उपसभापति व दिग्विजयनगर वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि दिग्विजयनगर कॉलोनी स्थित दिग्विजयनाथ पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही पार्क के चारों तरफ क्षतिग्रस्त सड़कों का सीसी सड़क के रूप में निर्माण होगा। साकेतनगर में जगदीश चंद और रमेश प्रसाद के मकान तक सीसी सड़क बनाई जाएगी।
राजारामपुरम में अनिल के मकान से जितेंद्र के मकान तक सीसी सड़क, जनप्रिय बिहार कॉलोनी में धोबीगली (संत गाडगे मार्ग) में सीसी सड़क और काली मंदिर के पास राम लखन गुप्ता के मकान से बाबू चिल्ड्रन एकेडमी तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जल निकासी योजना के तहत दिग्विजयनगर कॉलोनी की विभिन्न क्षतिग्रस्त नालियों की जगह आरसीसी नालियां बनाई जाएगी। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य पूरे होने से वार्ड के लोगों को बेहतर आवागमन और जलनिकासी की सुविधा मिलेगी।