{"_id":"5fd25a648ebc3e3c833a7894","slug":"road-acciden-2-death-gorakhpur-news-gkp37635434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ब्रांच मैनेज समेत बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ब्रांच मैनेज समेत बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
हादसे में ब्रांच मैनेजर समेत बाइक सवार दो लोगों की मौत
- दो बाइकों में हुई टक्कर, पीछे से आ रहा ट्रैक्टर ने दोनों को कुचला
- सेंट्रल बैंक मथौली के प्रबंधक आकाश प्रताप सिंह बाइक से घर जा रहे थे
- दूसरी बाइक से सिरसिया गांव निवासी प्रकाश साहनी घर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार/हाटा (कुशीनगर)। बृहस्पतिवार की शाम को हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सुदामा चक गांव के समाने दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्टर हो गई। सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवारों की पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मरने वालों में एक व्यक्ति सेंट्रल बैंक मथौली बाजार के शाखा प्रबंधक थे, जबकि घायल भी इसी ब्रांच के कर्मचारी हैं।
मथौली बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के प्रबंधक आकाश प्रताप सिंह (32) और बैंक कर्मी विवेक कुमार यादव बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे बैंक बंद होने पर बाइक से एक साथ गोरखपुर अपने घर जा रहे थे। अभी हाटा कोतवाली के सुदामा चक गांव स्थित मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी प्रकाश साहनी की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के चलते आकाश प्रताप सिंह, विवेक कुमार यादव व प्रकाश साहनी बीच सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली आ गई जिसके नीचे दबने से मौके पर ही आकाश प्रताप सिंह और प्रकाश साहनी (30) की मौत गई, जबकि बैंक कर्मी विवेक कुमार यादव (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे सिरसिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नौरंग सिंह ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस का दी। सूचना पर पहुंची हाटा पुलिस ने घायल बैंककर्मी विवेक को हाटा सीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
000000
प्रकाश की मार्च में ही हुई थी शादी
मथौली बाजार। सिरसिया निवासी प्रकाश साहनी की शादी महाराजगंज जिले के हथियागढ़ गांव में राजकुमारी से बीते मार्च में हुआ था। पत्नी गर्भवती है। पति के मौत की जानकारी मिलते पत्नी बेहोश हो गई थी। पिता बुजुर्ग हैं और खेती भी बहुत कम है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।