फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RMRC Gorakhpur gene mapping to bacteria research can be done

आरएमआरसी: जीन मैपिंग से लेकर जीवाणुओं तक पर हो सकेंगे शोध, वैक्सीन की क्षमता की भी हो सकेगी जांच

Mon, 08 Nov 2021 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Nov 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
RMRC Gorakhpur gene mapping to bacteria research can be done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गोरखपुर क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के पांच मंजिला भवन में नौ लैब बनकर तैयार हैं। इनमें जीन मैपिंग से लेकर जीवाणुओं पर शोध और वैक्सीन की क्षमता की जांच हो सकेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को इसकी जानकारी दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री लैब का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराना चाहते हैं। उम्मीद है कि अगले माह प्रधानमंत्री लैब का लोकार्पण करें।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरएमआरसी में जो नौ लैब बनाई गईं हैं वह सभी बीएसएल (बायोसेफ्टी लेवल) टू प्लस की हैं। इनमें एनिमल फेसेल्टी है। चूहे, खरगोश व गिनी पिग जैसे जानवर रखे जाएंगे, जिन पर वैक्सीन का परीक्षण हो सकेगा। वैक्सीन की क्षमता व उसके प्रभाव की जांच के लिए नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे नहीं भेजे जाएंगे। इन प्रयोगशालाओं में वैक्सीन की क्षमता और जीन मैपिंग जैसी जांचें हो सकेंगी। यह पूरी तरह से आधुनिक लैब हैं।
विज्ञापन

 
ये लैब बनकर हो चुकी हैं तैयार
  • इम्युनोलॉजी : वैक्सीन की प्रतिरोधक क्षमता और उसके प्रभाव पर शोध होंगे।
  • मॉलीक्यूलर बायोलॉजी : जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। अभी जीन सीक्वेसिंग के लिए नमूने दिल्ली और पुणे भेजे जाते हैं।
  • माइकोलॉजी : फंगस की जांच सहित शोध हो सकेगा।
  • मेडिकल इंटेमोलॉजी : डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफ्लाइटिस आदि के वाहक कीटों पर शोध होगा।
  • नान कम्युनिकेबल डिजीज: मधुमेह व हाइपरटेंशन के कारणों की जांच की जाएगी।
  • माइक्रोबायोलॉजी :  वायरस और बैक्टीरिया पर शोध होंगे।
  • सोशल बिहैवियर स्टडी : मानसिक बीमारियों पर शोध किया जाएगा।  
  • हेल्थ कम्युनिकेशन :  बीमारियों की रोकथाम के उपायों के प्रचार-प्रसार का प्रमुख जरिया।
  • इंटरनेशनल हेल्थ पॉलिसी : इसके जरिए विश्व स्तर की होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।  
 
निदेशक आरएमआरसी डॉ. रजनीकांत ने बताया कि आरएमआरसी के पांच मंजिला भवन में नौ लैब तैयार हैं। इनमें जीन मैपिंग से लेकर वैक्सीन की क्षमता, नई बीमारियों पर शोध आदि कार्य किए जाएंगे। एंटीबॉडी से लेकर वायरस की जांच हो सकेगी। लैब के लोकार्पण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से समय मांगा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लैब का लोकार्पण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed