फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RMRC gets BSL-3 mobile lab

Good News: आरएमआरसी को मिली BSL-3 मोबाइल लैब, मुख्यमंत्री के हाथों हो सकता है उद्घाटन

Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
सार

डॉ. रजनीकांत ने बताया कि बीएसएल-थ्री लैब का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह समय मिल जाए।

विज्ञापन
RMRC gets BSL-3 mobile lab
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) को मोबाइल बायोसेफ्टी लेवल-थ्री (बीएसएल-थ्री) लैब उपलब्ध करा दी है। यह लैब बस में संचालित है, जिसकी लंबाई सामान्य बस से डेढ़ गुना अधिक है। लैब में आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। लैब में खास बात यह है कि मौके पर पहुंचकर जांच और शोध हो सकेंगे।
विज्ञापन


लैब में टीबी, जापानी इंसेफेलाइटिस, कैंसर, कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों की जांच भी मौके पर हो सकेगी। आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि बायोसेफ्टी लैब आरएमआरसी को मिल गई है। लैब में कई तरह की आधुनिक मशीनें लगी हैं, जो मौके पर ही जाकर शोध सहित महत्वपूर्ण जांचें तत्काल कर सकेंगी।
विज्ञापन

संक्रमित होने का खतरा न के बराबर

डॉ. रजनीकांत ने बताया कि लैब में कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा बेहद कम होगा। इसमें कर्मचारी विशेष पीपीई किट, ग्लब्स व फेस मास्क पहनकर काम करेंगे। इसमें हर जांच के लिए पूरी तरह से एयर प्रूफ अलग-अलग क्यूब बने हैं। लैब के अंदर प्रयोग होने वाला पानी भी विसंक्रमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक मशीनों से सुसज्जित है लैब

लैब में आरटीपीसीआर व एलाइजा मशीन भी है। टीबी एवं अन्य बैक्टीरिया की जांच के लिए सीबीनेट मशीन भी है। इसमें आरएनए एक्सट्रेक्टर और एडवांस जांच की मशीनें भी हैं। यह बीएसएल-थ्री लैब कई मामलों में बेहद खास है। लैब में येलो फीवर, वेस्ट नाइल, कोरोना, स्वाइन फ्लू और मर्स वायरस पर शोध हो सकेगा। उनकी जीन की जांच और पहचान दोनों मौके पर ही हो सकेगी। इस लैब को आधुनिक रूप से बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के हाथों हो सकता है उद्घाटन

डॉ. रजनीकांत ने बताया कि बीएसएल-थ्री लैब का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह समय मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed