{"_id":"62c3e9c8a1cfec577b2c388d","slug":"rmrc-gets-bsl-3-mobile-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: आरएमआरसी को मिली BSL-3 मोबाइल लैब, मुख्यमंत्री के हाथों हो सकता है उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: आरएमआरसी को मिली BSL-3 मोबाइल लैब, मुख्यमंत्री के हाथों हो सकता है उद्घाटन
Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
सार
डॉ. रजनीकांत ने बताया कि बीएसएल-थ्री लैब का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह समय मिल जाए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) को मोबाइल बायोसेफ्टी लेवल-थ्री (बीएसएल-थ्री) लैब उपलब्ध करा दी है। यह लैब बस में संचालित है, जिसकी लंबाई सामान्य बस से डेढ़ गुना अधिक है। लैब में आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। लैब में खास बात यह है कि मौके पर पहुंचकर जांच और शोध हो सकेंगे।
लैब में टीबी, जापानी इंसेफेलाइटिस, कैंसर, कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों की जांच भी मौके पर हो सकेगी। आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि बायोसेफ्टी लैब आरएमआरसी को मिल गई है। लैब में कई तरह की आधुनिक मशीनें लगी हैं, जो मौके पर ही जाकर शोध सहित महत्वपूर्ण जांचें तत्काल कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लैब में टीबी, जापानी इंसेफेलाइटिस, कैंसर, कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों की जांच भी मौके पर हो सकेगी। आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि बायोसेफ्टी लैब आरएमआरसी को मिल गई है। लैब में कई तरह की आधुनिक मशीनें लगी हैं, जो मौके पर ही जाकर शोध सहित महत्वपूर्ण जांचें तत्काल कर सकेंगी।
विज्ञापन
संक्रमित होने का खतरा न के बराबर
डॉ. रजनीकांत ने बताया कि लैब में कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा बेहद कम होगा। इसमें कर्मचारी विशेष पीपीई किट, ग्लब्स व फेस मास्क पहनकर काम करेंगे। इसमें हर जांच के लिए पूरी तरह से एयर प्रूफ अलग-अलग क्यूब बने हैं। लैब के अंदर प्रयोग होने वाला पानी भी विसंक्रमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन