{"_id":"6ac01f36557a5ccd6507dffe","slug":"rivers-in-spate-saryu-150-meters-above-the-danger-mark-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1472144-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नदियां उफान पर, सरयू खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नदियां उफान पर, सरयू खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर
Sat, 03 Oct 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल और पूर्वांचल में हुई भीषण बारिश से जिले की प्रमुख नदियों में उफान आ गया है। इसके कारण गोरखपुर जिले के 57 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सर्वाधिक तबाही सरयू नदी के पानी से लोगों को झेलनी पड़ रही है।
बारिश थमने के बाद भी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोला तहसील के 42 गांव, सदर के आठ और बांसगांव के सात गांव प्रभावित हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से नीचे आ गई है। हालांकि, बरहज में सरयू नदी खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर बह रही है पर सुबह से शाम तक इसका जलस्तर पांच सेंटीमीटर कम हुआ है। राप्ती नदी का जलस्तर गोरखपुर में स्थिर रहा और शनिवार से इसमें गिरावट की उम्मीद है। गोर्रा नदी शुक्रवार को पिडरा घाट में खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने 800 परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की। सामुदायिक रसोई के माध्यम से सदर तहसील के बहरामपुर उत्तरी, दक्षिणी और शेरगढ़ गांव में 4200 लंच पैकेट बांटे गए। प्रशासन ने चिकित्सकीय टीम को भी सक्रिय कर दिया है।