{"_id":"5ed8d3cab47a662f172a523c","slug":"risk-of-coronavirus-from-sharing-cigarettes-while-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट पीते समय शेयर करना पड़ सकता है महंगा, ऐसे बढ़ेगा कोरोना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट पीते समय शेयर करना पड़ सकता है महंगा, ऐसे बढ़ेगा कोरोना का खतरा
Thu, 04 Jun 2020 04:28 PM IST
vivek shukla
नीरज मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर
नीरज मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Jun 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरेट पीते वक्त शेयर करने से कोरोना का खतरा ज्यादा है। डॉक्टरों का मानना है कि सिगरेट शेयर करने से कोरोना वायरस एक दूसरे में फैल सकता है। आरएमआरसी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ अशोक पांडे ने बताया कि यह वायरस जब किसी इंसान में पहुंचता है तो सबसे पहले अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करता है। इसके बाद लोअर रेसपिरेटरी सिस्टम तक पहुंचता है।
विज्ञापन
ऊपर की तरफ सबसे पहले गले और नाक के हिस्से में वायरस पहुंचता है। जब यह नाक को प्रभावित करता है तो इसे मेडिकल की भाषा में नोजो फरेजियाल कहते हैं। जब यह गले में दोनों टांसिल तक पहुंच जाता है तो इसे ऑरोफेरिंजियल कहा जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में यह वायरस लोअर रेसपिरेटरी सिस्टम में पहुँच जाता है। इसका अर्थ होता है कि वायरस फेफड़ों तक पहुँच गया है। बताया कि जिस शख्स के नाक गले मुंह में टांसिल से वायरस की मौजूदगी होगी और उसके द्वारा इस्तेमाल की जा रही सिगरेट को कोई दूसरा इस्तेमाल करेगा तो वह संक्रमण का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन