{"_id":"62d7d8e02e15041611767259","slug":"rifle-and-money-stolen-from-sp-leader-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में सपा नेता के घर से राइफल और रुपये चोरी, परिवार को कमरों में कर दिया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में सपा नेता के घर से राइफल और रुपये चोरी, परिवार को कमरों में कर दिया था बंद
Wed, 20 Jul 2022 05:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 05:04 PM IST
सार
सपा नेता मार्कण्डेय यादव के घर में मंगलवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। सबसे पहले चोरों ने सभी कमरों और सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर ने उनकी आलमारी में रखी लाइसेंसी राइफल और कैश को उड़ा दिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सपा नेता मार्कण्डेय यादव के घर में मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर सपा नेता की अलमारी में रखा 315 बोर का राइफल और 55 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना के वक्त चोरों ने परिवार के लोगों के कमरे के बाहर कुंडी लगा कर बंद कर दिया। ताकि कोई बाहर न आ सके।
घटना चौरीचौरा इलाके देवीपुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई और मामले की पड़ताल कर रही है। बता दें कि सपा नेता मार्कण्डेय यादव अपने परिवार के साथ चौरीचौरा इलाके देवीपुर गांव में रहते हैं। वे किसी काम से घटना के वक्त शहर से बाहर गए थे।
घर में उनके पिता विश्वनाथ यादव, पत्नी और बच्चे थे। मंगलवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। सबसे पहले चोरों ने सभी कमरों और सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर नेता के कमरे की अलमारी को तोड़ डाला। उनकी आलमारी में रखी लाइसेंसी राइफल और कैश चोरों ने उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।