{"_id":"6920c74c62449b0fd507e1a4","slug":"rickshaw-drivers-body-found-in-drain-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1142560-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिक्शा चालक का नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिक्शा चालक का नाले में मिला शव
विज्ञापन
पादरीबाजार। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर चौराहे के नजदीक भारत पेट्रोलियम पंप के पास शुक्रवार रात 9:30 बजे नाले में रिक्शा चालक दशरथ मौर्या (56) का शव मिला। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के घुघली के दशरथ मौर्या शाहपुर इलाके के आरोग्य नगर काॅलोनी में किराए के कमरे लेकर पत्नी के साथ रहते थे। शुक्रवार रात में 9:30 बजे रिक्शा चलाकर कमरे पर जा रहे थे। बताया गया कि नशे में होने के कारण नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि रिक्शा चालक ने अधिक शराब पी ली थी। इसकी वजह से नाले में गिर गया तथा उसकी मौत हो गई।