{"_id":"62ff5a46986cbe032938995e","slug":"reward-of-15-15-thousand-rupees-on-gupta-brothers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: गुप्ता बंधुओं पर 15-15 हजार रुपये का इनाम, सर्विलांस की मदद से तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गुप्ता बंधुओं पर 15-15 हजार रुपये का इनाम, सर्विलांस की मदद से तलाश जारी
Fri, 19 Aug 2022 03:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Aug 2022 03:09 PM IST
सार
दवाओं की अवैध तरीके से आपूर्ति के मामले में सात अगस्त को ही गीडा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने छह आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपियों को नहीं दबोच पाई थी।
विज्ञापन
बाएं आशीष गुप्ता और दाएं अमित गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशीली दवा आपूर्ति के मामले में नामजद भाइयों आशीष व अमित गुप्ता पर बृहस्पतिवार को 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर का कहना है कि इनाम की राशि जल्द ही और बढ़ाई जाएगी। दूसरी तरफ गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं। टीमें सर्विलांस की मदद से आरोपी भाइयों की तलाश में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेपाल में छिपे हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह से जुड़े कुछ अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। इन सबकी भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। नामजद मुख्य आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के आधार पर अन्य नाम और उनकी भूमिका सामने आ जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दवाओं की अवैध तरीके से आपूर्ति के मामले में सात अगस्त को ही गीडा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने छह आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपियों को नहीं दबोच पाई थी। पुलिस इस ओर ध्यान भी नहीं दे रही थी। इसी बीच बुधवार को एसएसपी ने गीडा पुलिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन टीमें गठित कर दीं और एसपी नार्थ को निगरानी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। अब एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया। निगरानी कर रहे एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का दावा है कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह है मामला
ड्रग विभाग ने सात अगस्त को गीडा क्षेत्र के गुप्ता बंधु की दो करोड़ रुपये की खांसी की सिरप बरामद की थी। इसका इस्तेमाल नशे के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा है। पहले दिन छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। साथ ही संतकबीरनगर जिले में उसी दिन गुप्ता बंधु पर भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था। अगले दिन आठ अगस्त को गीडा थाना पुलिस ने भी गुप्ता बंधु सहित आगरा के दो दवा व्यापारियों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों भाई फरार चल रहे हैं।
मुख्य आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस की तीन टीमें लगी हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी