फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Revolutionary change in banking sector after 2014: CM

वर्ष 2014 के बाद बैंकिंग सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव : सीएम

Mon, 16 Oct 2023 12:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Revolutionary change in banking sector after 2014: CM
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में विरासत दीर्घा लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ
गोरखपुर। एसबीआई की मुख्य शाखा के शताब्दी वर्ष समारोह में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस स्टेट बैंक के 100 साल पूरे होने के दिन ही शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है। यह महज एक संयोग नहीं, बल्कि बैंक के विकास कार्याें एवं लोकोपकारी कार्यों का फल है। 2014 के बाद बैंकिंग सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए जिन व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया है उनमें जन धन खाते के साथ आधार को जोड़ना भी है। डीबीटी के जरिये नकद राशि लाभार्थी के खाते में पहुंच रही है। यूपीआई आज विश्व में सबसे बेहतरीन कार्य करने वाली व्यवस्था बन चुकी है।
विज्ञापन




उन्होंने बैंक के 100 साल पूरे होने की बधाई देते कहा कि विकास में बैंक की बड़ी भूमिका है। गोरखपुर में नए-नए उद्यम लग रहे हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि बैंक उद्यमियों, व्यावसायियों, युवाओं को प्रशिक्षण देकर लोन उपलब्ध कराने का कार्य करें। व्यवसाय बढ़ने से बैंक काे भी लाभ होगा। सीएम ने बैंक की हेरिटेज गैलरी का अनावरण किया और परिसर में पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सांसद रवि किशन शुक्ल और एसबीआई के महाप्रबंधक विक्रम आनंद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
000
बैंक के पुराने दस्तावेज, विकास यात्रा दिखाने में महत्वपूर्ण

इस मौके पर बैंक की 100 साल की यात्रा को गरिमामय बताते हुए सीएम ने कहा कि बैंक ने अपने पुराने दस्तावेजों को आज भी सुरक्षित रखा है जो लोगों को इसकी विकास यात्रा को दिखाने में महत्वपूर्ण है। नगर निगम का नया भवन बन जाने के बाद पुराने भवन को म्यूजियम बनाना चाहिए। जिससे गोरखपुर की आने पीढ़ियों को शहर की नगर पालिका से नगर निगम बनने के प्रक्रिया को पुराने दस्तावेजों के माध्यम से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बैंक अपने बिजनेस को बढ़ाकर युवाओं, व्यवसायियों, महिलाओं आदि को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहे।


पीएचसी और स्मार्ट क्लास के लिए दिया गया चेक
कार्यक्रम में सीएम ने दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा की ओर सीएमओ को आठ-आठ लाख रुपये का चेक, दो प्राथमिक विद्यालयों के स्मार्ट क्लास के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया। क्रियांस डिजीटली प्राइवेट लिमिटेड के विनय सिंह को ऋण स्वीकृति पत्र, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों को चेक और स्टैंडअप इंडिया की लाभार्थी निधि पांडेय को 11 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। दो महिला बैंककर्मियों प्रीति यादव और जसलीन कोहली को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया।


0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed