{"_id":"5f67af3b8ebc3eb72c52af52","slug":"review-officer-prelims-exam-gorakhpur-city-news-gkp366331370","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC: समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में करंट अफेयर ने फंसाया, हिंदी के सवाल लगे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC: समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में करंट अफेयर ने फंसाया, हिंदी के सवाल लगे आसान
Mon, 21 Sep 2020 09:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी का परिक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को करंट अफेयर के सवालों ने काफी उलझाया। हिंदी के सवाल विद्यार्थियों को आसान लगे। कोरोना संकट को देखते हुए 51.90 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। शहर के कुल 49 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
कुल 23130 परीक्षार्थी नामांकित थे। केवल 11125 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 12005 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम किए गए थे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व सभी के हाथ सैनिटाइज कराए गए। सोशल डिस्टेंस का पालन हुआ और एक-एक को अंदर जाने दिया गया। कक्ष में भी शारीरिक दूरी के हिसाब से परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। कोरोना के नियमों का पालन कराया गया।
विज्ञापन
200 सवाल पूछे गए
समीक्षा अधिकारी पद के लिए 200 अंक के सवाल पूछे गए। जिसमें 140 सवाल सामान्य ज्ञान तथा 60 अंक के सवाल हिंदी से पूछे गए थे। माइनस मार्किंग भी थी।
आशीष पांडेय ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल कठिन थे। करंट अफेयर और इतिहास से संबंधित अधिक सवाल पूछे गए। हिंदी तो बहुत आसान लगा। पेपर बहुत अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर के सवाल ज्यादा पूछे गए थे। यूपी से भी संबंधित सवाल थे। हिंदी के सवाल सामान्य थे। कुल मिलाकर पेपर आसान था।
कौशल पांडेय ने बताया कि सामान्य ज्ञान में कुछ सवाल घुमाकर पूछे गए थे। करंट अफेयर से सवाल ज्यादा थे। कोविड-19 और श्रीराम मंदिर जन्मभूमि से संबंधित सवाल आए थे। जिसने नियमित पढ़ाई की है उसके लिए पेपर बहुत आसान था।