फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   retired soldier gorakhpur

रिटायर्ड सैनिक गौरीशंकर तिवारी की हत्या के दूसरे आरोपित को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Thu, 16 Jan 2020 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिल्लूपार (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
retired soldier gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बड़हलगंज के सीधेगौर निवासी रिटायर्ड सैनिक गौरीशंकर तिवारी की हत्या के मामले में दूसरा नामजद ज्ञानचंद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वारदात के एक माह बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए मृतक गौरीशंकर का बेटा अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


बीते आठ दिसंबर को सीधेगौर गांव में रिटायर्ड सैनिक गौरीशंकर तिवारी की घर के बरामदे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे मनोज कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही ज्ञानचंद और ओमप्रकाश तिवारी पर हत्या का केस दर्ज किया था। आरोप था कि जमीन की खरीद फरोख्त की रकम के लिए यह वारदात की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


उसी दौरान आरोपी ओमप्रकाश ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे रिमांड कर लेकर घटना में प्रयुक्त असलहा तो बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे आरोपित ज्ञानचंद को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। मारे गए शख्स के बेटे मनोज लगातार कई बार अधिकारियों से फरियाद कर चुके हैं। मंगलवार को भी उन्होंने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मिलकर जान का खतरा बताते हुए फरार आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरवशाली था रिटायर्ड सैनिक का इतिहास

गौरीशंकर तिवारी 1971 में हुए पाकिस्तान के युद्ध में शामिल थे। वहीं वह 1987 में श्रीलंका गई शांति सेना में भी शामिल थे। उन्हें पदोन्नति देकर सम्मानित भी किया गया था।

युवक की हत्या के अन्य दो आरोपित भी अभी फरार
चिल्लूपार। इलाके के नरहरपुर निवासी किशन साहनी के दो हत्यारोपितों संतोष साहनी और पिंटू साहनी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बीते चार जनवरी को घर जाते समय किशन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने किशन की मां श्रीमती देवी की तहरीर पर चार गांव के ही पिंटू साहनी, संतोष साहनी, प्रिंस साहनी और सतीश साहनी पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए गांव के लोगों ने सड़क जाम की थी। उसके बाद पुलिस ने प्रिंस और सतीश को गिरफ्तार किया था। अन्य दो आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

गोला के सीओ श्याम देव बिंद ने कहा कि दोनों घटनाओं के फरार हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयासरत हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed