{"_id":"615ae33c8ebc3e6271780198","slug":"retired-soldier-dies-due-to-drowning-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत, हत्या की आशंका
Mon, 04 Oct 2021 04:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
शनिवार को दोपहर घर से निकले थे राम कृपाल, दुबौलिया थाने के हेंगापुर गांव की घटना।
विज्ञापन
मौके पर जुटे परिजन, इनसेट मृतक रिटायर्ड फौजी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव में एक 58 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में खेत मे भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पंचनाम भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया की प्रथम दृश्यटया शव देखने से डूबने से मौत लग रही है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम मे ही पता चल सकेगा। पुलिस को इस मामले में कोई गुमशुदगी की कोई तहरीर मिली थी कि वह गायब थे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र हेंगापुर से सर्वोदय स्कूल पर जाने वाले रास्ते के बगल खेत में भरे पानी में ग्रामीण ने एक शव उतराता हुआ देखा। शव देखे जाने की सूचना पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे हेंगापुर गांव निवासी विजय प्रकाश ने शव की पहचान अपने पिता सेवानिवृत्त फौजी राम कृपाल के रूप में किया।
विज्ञापन
विजय प्रकाश ने बताया कि उनके पिता शनिवार की दोपहर घर से निकले थे। तब से वापस घर नहीं पहुंचे थे। शनिवार को देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने नाते रिश्तेदारी में फोन से संपर्क कर जानकारी ली। दूसरे दिन भी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन