{"_id":"61fce2300fadcd276126fae7","slug":"retired-lab-technician-fell-on-roadside-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हो गई मानवता: सड़क पर गिरे थे बुजुर्ग, शराबी समझ छोड़ गए लोग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हो गई मानवता: सड़क पर गिरे थे बुजुर्ग, शराबी समझ छोड़ गए लोग, मौत
Fri, 04 Feb 2022 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:52 PM IST
सार
बुधवार रात सड़क किनारे गिरे सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। शराबी समझ कर कोई भी उनकी मदद को नहीं गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के संगम चौराहे के पास बुधवार रात सड़क किनारे गिरे सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। शराबी समझ कर कोई भी उनकी मदद को नहीं गया। बाद में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। ठंड से मौत की चर्चा है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के राप्ती नगर फेज चार निवासी अश्वनी सिंह (60) मेडिकल कॉलेज से लैब टेक्नीशियन पद से सेवानिवृत्त थे। बुधवार की शाम स्कूटी से अपने बेटे नीरज सिंह को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे।
बेटा मुंबई में टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। एयरपोर्ट से छोड़ने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। संगम चौराहे के पास अचेत होकर गिर गए। करीब एक घंटे सड़क के किनारे पड़े रहे।
विज्ञापन
किसी ने हाथ तक नहीं लगाया, लोग शराबी समझकर देखते रहे और आगे निकल गए। रात 9 बजे किसी परिचित ने उन्हें पहचान कर परिजन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचकर मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।