{"_id":"5ed76c86a041f753cc5a0363","slug":"retired-colonel-cp-singh-resign-from-post-of-enforcement-team-leader-in-municipal-corporation-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल सीपी सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- 'उसूलों से नहीं कर सकते कोई समझौता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्नल सीपी सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- 'उसूलों से नहीं कर सकते कोई समझौता'
Wed, 03 Jun 2020 02:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:55 PM IST
सार
- इंफोर्समेंट टीम के लीडर हैं सीपी सिंह, हाल ही में पार्षदों के साथ टीम के सदस्यों का हुआ था विवाद
- नगर आयुक्त ने शासन को भेजा कर्नल का इस्तीफा
विज्ञापन
नगर निगम इंफोर्समेंट टीम के लीडर सेवानिवृत्त कर्नल सीपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम इंफोर्समेंट टीम के लीडर सेवानिवृत्त कर्नल सीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वह उसूलों से समझौता नहीं कर सकते। नगर आयुक्त ने उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया है। इस्तीफे को हाल ही में पार्षदों के साथ इंफोर्समेंट टीम से हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन, नगर आयुक्त के मुताबिक इस्तीफे का पार्षदों के साथ हुए हालिया विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
करीब दो सप्ताह पहले नगर निगम सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्षदों और इंफोर्समेंट टीम के सदस्यों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान इंफोर्समेंट टीम के सदस्यों पर पार्षदों की गाड़ियों की हवा निकालने और नगर निगम के पूर्व उपसभापति रहे मुफ्तीपुर के पार्षद जियाउल इस्लाम के साथ दुर्व्यवहार का आरोप था। सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर इंफोर्समेंट टीम के इस रवैये का विरोध किया था और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी।
विज्ञापन
इसके बाद मेयर ने मामले को सुलझाने की कोशिश के तहत भाजपा पार्षदों के साथ बैठक की। लेकिन, सपा पार्षद लगातार विरोध जताते रहे। उन्होंने, दुर्व्यवहार करने वाले इंफोर्समेंट टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।
विज्ञापन
इस बात की चर्चा भी है कि नगर आयुक्त ने भी बातचीत से मामले का हल निकालने की कोशिश की, लेकिन कर्नल सीपी सिंह ने अपने टीम के सदस्यों की गलती को मानने से इंकार दिया था। अभी इस मामले में सुलह-सफाई का दौर चल ही रहा था कि उन्होंने अपना इस्तीफा नगर आयुक्त को दे दिया।
शासन की ओर से हुई है कर्नल सीपी सिंह की नियुक्ति
इंफोर्समेेंट टीम के टीम लीडर कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि पार्षदों के साथ विवाद में मेरी टीम के सदस्यों की कोई गलती नहीं थी। हमारी टीम अपना काम कर रही थी। मैं अपने उसूलों से किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकता।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कर्नल सीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया गया है। हालांकि उनके इस्तीफे का पार्षदों के साथ हुए विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
शासन की ओर से प्रदेश के नगर निगमों में इंफोर्समेंट टीम के गठन की घोषणा के बाद टीम के नेतृत्वकर्ता के रूप में सेना से सेवानिवृत्त कर्नल स्तर के अधिकारी को बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कर्नल सीपी सिंह को गोरखपुर नगर निगम इंफोर्समेंट टीम का पहले टीम लीडर के रूप में नियुक्त किया। इसी साल जनवरी में कर्नल सीपी सिंह की नियुक्ति हुई थी।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कर्नल सीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया गया है। हालांकि उनके इस्तीफे का पार्षदों के साथ हुए विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
शासन की ओर से प्रदेश के नगर निगमों में इंफोर्समेंट टीम के गठन की घोषणा के बाद टीम के नेतृत्वकर्ता के रूप में सेना से सेवानिवृत्त कर्नल स्तर के अधिकारी को बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कर्नल सीपी सिंह को गोरखपुर नगर निगम इंफोर्समेंट टीम का पहले टीम लीडर के रूप में नियुक्त किया। इसी साल जनवरी में कर्नल सीपी सिंह की नियुक्ति हुई थी।