{"_id":"66b7d9ef18e8b8e08607fad4","slug":"results-of-first-and-second-phase-of-iti-declared-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-649814-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईटीआई के प्रथम व द्वितीय चरण के परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईटीआई के प्रथम व द्वितीय चरण के परिणाम घोषित
Sun, 11 Aug 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2024-25 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2024-26 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण की चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा के प्राचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के वेबसाइट https://www.scvtup.in अथवा https://www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं। प्रथम चरण के प्रवेश की तिथि 10 से 16 अगस्त तक है। अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक करें, तो उनका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके चयन की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। चयन न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी और अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।
उन्होंने यह भी बताया है कि प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित प्रवेशित संस्थान के कार्यालय से अंतिम निर्धारित तिथि के पूर्व संपर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जांच करवाने के बाद प्रवेश ले लें।