फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Restaurant operator caught with cartridges at airport sent to jail

Gorakhpur news: एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया था रेस्त्रां संचालक, भेजा गया जेल

Sat, 05 Aug 2023 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Aug 2023 12:17 PM IST
सार

वरुण ने बताया कि कारतूस उनके मित्र का है, लेकिन बैग में कैसे आ गया मालूम नहीं है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो


 

विज्ञापन
Restaurant operator caught with cartridges at airport sent to jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़े गए देवरिया के रेस्त्रां संचालक वरुण राज तिवारी पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी वरुण ने बताया कि कारतूस उसके दोस्त के लाइसेंसी पिस्टल का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली हवाई जहाज में सवार होने के लिए आए देवरिया के रेस्टोरेंट संचालक को कारतूस के साथ बृहस्पतिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। स्कैनिंग के दौरान मामला पकड़े जाने पर सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को हिरासत में लेकर एम्स थाना पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म: युवती का बयान दर्ज, दरिंदगी करने वाले पांच नहीं छह थे

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव का वरुण राज तिवारी देवरिया में रेस्टोरेंट चलाता है। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। शाम 6.30 बजे वरुण एयरपोर्ट पहुंचा और चेक इन करके अंदर गया। तभी स्कैनिंग के दौरान उनके बैग में 7.65 बोर का एक कारतूस मिला, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बैग किनारे कर दिया और वीआईपी कक्ष में ले जाकर वरुण से पूछताछ की।

वरुण ने बताया कि कारतूस उनके मित्र का है, लेकिन बैग में कैसे आ गया मालूम नहीं है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed