{"_id":"64cdefc64973d91a6d0edb04","slug":"restaurant-operator-caught-with-cartridges-at-airport-sent-to-jail-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur news: एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया था रेस्त्रां संचालक, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur news: एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया था रेस्त्रां संचालक, भेजा गया जेल
Sat, 05 Aug 2023 12:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:17 PM IST
सार
वरुण ने बताया कि कारतूस उनके मित्र का है, लेकिन बैग में कैसे आ गया मालूम नहीं है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़े गए देवरिया के रेस्त्रां संचालक वरुण राज तिवारी पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी वरुण ने बताया कि कारतूस उसके दोस्त के लाइसेंसी पिस्टल का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली हवाई जहाज में सवार होने के लिए आए देवरिया के रेस्टोरेंट संचालक को कारतूस के साथ बृहस्पतिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। स्कैनिंग के दौरान मामला पकड़े जाने पर सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को हिरासत में लेकर एम्स थाना पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म: युवती का बयान दर्ज, दरिंदगी करने वाले पांच नहीं छह थे
विज्ञापन
Trending Videos
पूछताछ में सामने आया कि देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव का वरुण राज तिवारी देवरिया में रेस्टोरेंट चलाता है। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। शाम 6.30 बजे वरुण एयरपोर्ट पहुंचा और चेक इन करके अंदर गया। तभी स्कैनिंग के दौरान उनके बैग में 7.65 बोर का एक कारतूस मिला, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बैग किनारे कर दिया और वीआईपी कक्ष में ले जाकर वरुण से पूछताछ की।
वरुण ने बताया कि कारतूस उनके मित्र का है, लेकिन बैग में कैसे आ गया मालूम नहीं है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
वरुण ने बताया कि कारतूस उनके मित्र का है, लेकिन बैग में कैसे आ गया मालूम नहीं है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।