फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Residents of Gorakhpur will dance on hymns of Har Har Shambhu fame Abhilipsa

Amar Ujala Program: ‘हर हर शंभू’ फेम अभिलिप्सा के भजनों पर झूमेंगे गोरखपुर शहरवासी

Sat, 19 Nov 2022 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Nov 2022 10:03 AM IST
सार

अभिलिप्सा गाने के अलावा दूसरी गतिविधियों में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने नेशनल लेवल कराटे में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया है। अभिलिप्सा डांस का भी शौक रखती हैं।

विज्ञापन
Residents of Gorakhpur will dance on hymns of Har Har Shambhu fame Abhilipsa
अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा( file) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘हर हर शंभू, शिव महादेवा’ भजन से करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाने वाली अभिलिप्सा पांडा गोरखपुर में प्रस्तुति देंगी। अमर उजाला की ओर से 26 नवंबर को आयोजित भजन संध्या में वह अपने वाणी से रस की गंगा बहाएंगी। उड़ीसा की रहने वाली अभिलिप्सा के पहले म्यूजिक एल्बम ‘मंजिल केदारनाथ’ ने धूम मचा रखी है।

विज्ञापन


‘हर हर शंभू’ गाना करीब सात महीने पहले रिलीज किया गया था। इसे अभिलिप्सा के साथ जीतू शर्मा ने गाया है। इस गाने को यू ट्यूब पर अब तक 8 करोड़ 30 लाख से अधिक लो देख-सुन चुके हैं।
विज्ञापन


आठ भाषाओं में गाती हैं अभिलिप्सा
अभिलिप्सा आठ भाषाओं में गाना गाती हैं। उनका कहना है कि संगीत उनकी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण है। जब छोटी थीं, तो उनकी नानी मंत्र सिखाया करती थीं। धीरे-धीरे वह मंत्रों को सुर में गाने लगीं। परिवार को उनकी कला की पहचान हुई और सिंगिंग जर्नी की शुरुआत हुई। उनके प्रसिद्ध गानों में ‘मंजिल केदारनाथ’, ‘हर हर शंभू, शिव महादेवा’, ‘शिव रुद्राष्टकम’ आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूडो-कराटे में ब्लैक बेल्ट
अभिलिप्सा गाने के अलावा दूसरी गतिविधियों में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने नेशनल लेवल कराटे में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया है। अभिलिप्सा डांस का भी शौक रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed