{"_id":"5f4e389d0aeffc4bdd7ea55c","slug":"report-of-37-corona-infections-came-negative-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में 37 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 29 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में 37 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 29 नए मिले पॉजिटिव
Tue, 01 Sep 2020 05:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
संतकबीर नगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीन स्वास्थ्य कर्मी और एआरटीओ कार्यालय के कर्मी समेत 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 37 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1062 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1973 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 21 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें जिला अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी और एआरटीओ कार्यालय का एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 15, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में पांच, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो और हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले 37 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1973 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 21 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 199 लोग एक्टिव है। 1753 लोग ठीक हो चुके है। 1062 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4918 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।