{"_id":"69d02c54bfea7635e70ceff2","slug":"repairs-may-take-another-20-days-to-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1278614-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजघाट पुल पर एक लेन का काम पूरा, अब दूसरे पर डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजघाट पुल पर एक लेन का काम पूरा, अब दूसरे पर डायवर्जन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। नौसड़ की ओर से आने वाली सड़क की एक लेन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। अब दूसरी लेन को डायवर्ट कर गर्डर की मरम्मत की जा रही है। हालांकि, इसकी वजह से लोगों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है।
शुक्रवार को दोपहर में दूसरी लेन पर मरम्मत का काम जारी था। नौसड़ की ओर से आने वाले मार्ग पर आधी सड़क घेरकर काम किया जा रहा है, जिससे केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। इस लेन की मरम्मत पूरी होने के बाद टीपीनगर की तरफ से नौसड़ जाने वाले पुल की मरम्मत शुरू होगी। शुक्रवार को एक लेन पर जैसे-जैसे वाहनों का दबाव बढ़ा, जाम की स्थिति और गंभीर होती गई।शाम होते-होते स्थिति और भी खराब हो गई और वाहन रेंगते नजर आए।
दूसरे पुल पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से समस्या दोगुनी हो गई। कई वाहन चालक जल्दी निकलने की कोशिश में विपरीत दिशा से गुजरते दिखे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। टीपीनगर से नौसड़ की ओर जाने वाले लोगों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। बसों और ट्रकों को बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए देवरिया बाईपास से शहर में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुल पर दबाव बढ़ने पर वह स्थिति को नियंत्रित करते नजर आए।