फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Remdesivir injection free for severe corona patients in BRD

यहां कोरोना मरीजों को दिया जा रहा है मुफ्त रेमडेसिवीर का इंजेक्शन, संक्रमितों के लिए है कारगार

Tue, 04 Aug 2020 12:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Aug 2020 12:07 AM IST
सार

  • गंभीर मरीजों को छह इंजेक्शन का देना है डोज 
  • शासन की ओर से बीआरडी को उपलब्ध कराय गया रेमडेसिवीर इंजेक्शन 

विज्ञापन
Remdesivir injection free for severe corona patients in BRD
रेमडेसिवीर दवा - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मरीजों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए परेशान नहीं होना होगा। कॉलेज प्रशासन यह इंजेक्शन मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराएगा। जबकि एक रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत भालोटिया मार्केट में 3600 से 4000 के बीच है। 

विज्ञापन


एक गंभीर मरीज को इंजेक्शन के छह डोज लगाए जाते हैं। ऐसी स्थिति में आर्थिक रूप से कमजोर गंभीर मरीजों के लिए यह इंजेक्शन लगवाना काफी मुश्किल था। लेकिन शासन की ओर से बीआरडी को यह इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सदर एसडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत 141 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा विक्रेता समिति की ओर से करीब 20 दिन पूर्व रेमडेसिवीर इंजेक्शन भालोटिया मार्केट में उपलब्ध कराई गई। लेकिन इंजेक्शन महंगा होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर मरीज इसे खरीद नहीं पा रहे थे। इसकी वजह से गंभीर मरीजों के इलाज में काफी परेशानी आ रही थी। 

मरीजों की सुविधा के लिए शासन ने इस महंगे इंजेक्शन को निशुल्क उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में यह इंजेक्शन गंभीर मरीजों को निशुल्क लगाया जाएगा। कॉलेज प्रशासन को यह इंजेक्शन शासन की ओर से मिल भी गया है। 

शुरुआत में 200-200 एमजी के दो डोज

प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोविड की सभी दवाएं कॉलेज प्रशासन के पास मौजूद हैं। दवाओं की कमी नहीं है। महंगे दवा भी शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। 

बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मरीजों को यह इंजेक्शन छह डोज में देना हैं। पहला डोज 200-200 एमजी का हैं। इसके बाद 100-100 एमजी के चार डोज और दिए जाएंगे। एक डोज की कीमत करीब पांच से छह हजार के बीच पड़ रही है। लेकिन कॉलेज प्रशासन इसे निशुल्क उपलब्ध कराएगा। 

इसे भी पढ़ें- बीआरडी में तैनात सफाई कर्मी समेत पांच कोरोना संक्रमितों की मौत

डॉक्टरों की अनुमति पर बाहर से मिलेगा इंजेक्शन
डॉक्टरों की अनुमति और उनके पर्चे पर ही यह इंजेक्शन भालोटिया मार्केट में मिलेगा। बिना पर्चे के इंजेक्शन नहीं मिला। इसके लिए मरीज का आधार कार्ड, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा लेकर आना होगा। मरीजों को 25 से 30 हजार रुपये खर्च भी करने होंगे। 

गंभीर मरीजों के लिए कारगार है इंजेक्शन

रेमडेसिवीर इंजेक्शन गंभीर मरीजों के लिए अब तक काफी कारगार साबित हुआ है। इंजेक्शन के कोई साइड इफेक्ट नहीं रहे हैं। यही वजह है कि शासन ने इस पर भरोसा जताते हुए मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराए हैं। क्योंकि इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें भी पिछले दिनों मिल रही थी। 

इसे भी पढ़ें- बीआरडी में दिनरात कोरोना संक्रमितों की कर रहे हैं सेवा, बदले में मिला बदबूदार खाना

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि गंभीर मरीजों के शासन की ओर से रेमडेसिवीर इंजेक्शन बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मिले हैं। पूरे डोज की कीमत बाजार में करीब 30 से 35 हजार में उपलब्ध है। लेकिन कॉलेज प्रशासन इसे गंभीर मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed